पिता को बचाने के लिए वह आगे आया तो आरोपी ने उसकी छाती पर भी सीधी गोलियां चला दीं। बताया जा रहा है कि लड़के के दो गोलियां छाती में लगी हैं। बाद में आरोपी फरार हो गया। बाप-बेटे को तुरंत सिविल अस्पताल समाना ले जाया गया, जहां दोनों को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। डीएसपी समाना जसवंत सिंह मांगट ने कहा कि आरोपी का बाप-बेटे के साथ प्रापर्टी को लेकर विवाद चल रहा था। आरोपी फिलहाल फरार है, जिसके खिलाफ केस दर्जकर लिया गया है।
कारतूस के चार खोखे मौके से उठा ले गया आरोपी
आरोपी वारदात के बाद मौके से चार खोल उठा कर ले गया, जबकि दो खोल पुलिस ने बरामद कर लिए हैं। जिससे साफ होता है कि आरोपी ने मौका ए वारदात पर छह गोलियां चलाई थीं।
किसी ने वीडियो बनाया तो उसे भी शूट कर दूंगा
बताया जा रहा है कि कर्फ्यू के बावजूद चौक में से कुछ लोग मोटरसाइकिल पर जा रहे थे तो सब्जी की रेहडिय़ां भी वहां से गुजर रही थीं। आरोपी ने उन सभी को चेतावनी दे डाली कि किसी ने उसका वीडियो बनाया तो उसे भी शूट कर डालूंगा। इस पर सभी ने मौके से भाग जाना ही उचित समझा।
दूसरी शादी से पैदा हुआ था बेटा सन्नी
रिटायर्ड एएसआई की पहली पत्नी की मौत हो चुकी है। पहली शादी से उसकी दो लड़कियां व एक लड़का है। इस लड़के की मौत हो चुकी थी, जबकि दोनों लड़कियां विवाहित हैं। बाद में ब्रह्म प्रकाश ने दूसरी शादी कर ली थी। इस शादी से उसका एक और लड़का हुआ था, जिसकी रविवार को उसी के साथ गोली मारकर हत्या कर दी गई।