फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीयू के हजारों विद्यार्थियों का परीक्षा परिणाम जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी का परीक्षा नियंत्रक कार्यालय दिन-रात रिजल्ट जारी करने में जुटा है ताकि विद्यार्थियों को समय से रिजल्ट प्राप्त हो सकें और मनचाहे जगह दाखिला ले सकें। वीरवार को भी हजारों विद्यार्थियों का परीक्षा परिणाम जारी हुआ।
विज्ञापन

एमएससी फार्मेसी प्रथम सेमेस्टर, एमए फाइन आर्ट फोर्थ सेमेस्टर, एमकॉम बिजनेस इनोवेशन फोर्थ सेमेस्टर, एमएससी फिजिक्स द्वितीय सेमेस्टर, एमए गांधीयन एंड पीस स्टडीज द्वितीय सेमेस्टर, फोर्थ सेमेस्टर, बीएससी फैशन डिजाइन द्वितीय सेमेस्टर और बीए फोर्थ सेमेस्टर का परिणाम जारी किया गया है। अधिकांश विद्यार्थी पास होने पर खुश हैं। जैसी उन्हें उम्मीद थी वैसा ही उन्हें रिजल्ट मिला। कुछ विद्यार्थियों के पेपर बेहतर न होने के कारण उनके अंक कम मिले हैं, लेकिन वह अंक सुधार के लिए आवेदन करेंगे। परीक्षा नियंत्रक कार्यालय ने विद्यार्थियों के परिणाम को लेकर एक अलग से व्यवस्था कर दी है। छात्रों की शिकायतों का तुरंत समाधान किया जा रहा है। विभाग द्वारा ऑनलाइन भी शिकायतों का निपटारा किया जा रहा है। बाकी कक्षाओं के परिणाम भी विभाग एक सप्ताह में जारी कर देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें