फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीसीईटी : डिप्लोमा विंग में सीटें फुल, प्रोडक्शन में कुछ रहीं खाली

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। चंडीगढ़ कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (सीसीईटी) के डिप्लोमा विंग में लगभग सीटें फुल हो गई हैं। प्रोडक्शन ट्रेड में कुछ सीटें खाली रह गई हैं, लेकिन अब वह नहीं भरी जाएंगी। इसका कारण यह कि दाखिले की प्रक्रिया पूरी हो गई है। डिप्लोमा विंग में कुल 1200 सीटें हैं। हर साल प्रथम वर्ष में 270 विद्यार्थियों के दाखिले किए जाते हैं।
विज्ञापन

इस बार भी सिविल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिकल, मैकेनिकल, आर्किटेक्चर, इलेक्ट्रॉनिक्स, कंप्यूटर साइंस में दाखिले किए गए। प्रोडक्शन में दाखिले पूरे नहीं हो सके। लेटरल एंट्री के जरिए 27 विद्यार्थियों को दाखिले दिए गए हैं जो आईटीआई आदि के जरिए यहां आए हैं और उन्हें द्वितीय वर्ष में दाखिला मिला है। डिप्लोमा विंग में सबसे तेजी से दाखिले होते हैं और सीटें भी भर जाती हैं। यहां वेटिंग वाले विद्यार्थियों का नंबर नहीं आ पाता, क्योंकि विद्यार्थी दाखिले के बाद कक्षा नहीं छोड़ते।
कोट..
दाखिले की प्रक्रिया पूरी हो गई है। सभी कक्षाओं में दाखिले लगभग पूरे हैं। प्रोडक्शन में कुछ सीटें खाली जरूर रही हैं। यहां दाखिले तेजी के साथ होते हैं और पढ़ाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-संजना अरोड़ा, प्राचार्या
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें