फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कॉलेज के री-अपीयर विद्यार्थियों को नहीं दिए जा रहे पिछले सेमेस्टर के रिजल्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। शहर के कॉलेजों में पढ़ रहे विद्यार्थी अपने पिछले सेमेस्टर के री-अपीयर के रिजल्ट को लेकर परेशान हो रहे हैं। कई विद्यार्थियों की तरफ से उनके पिछले सेमेस्टर में एक-दो विषय में पास नहीं होने के कारण री-अपीयर की परीक्षा दी गई थी। विद्यार्थियों को उनके सभी सेमेस्टर का परीक्षा परिणाम जारी कर दिया गया है लेकिन री-अपीयर वाले विषयों का परिणाम नहीं बताया जा रहा है।
विज्ञापन

कॉलेज के कई विद्यार्थियों से बातचीत में उन्होंने बताया कि उनके सभी सेमेस्टर का परीक्षा परिणाम पीयू ने जारी कर दिया है लेकिन पिछले सेमेस्टर में दी गई री-अपीयर की परीक्षा का परिणाम नहीं जारी किया गया है। इसे लेकर अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों को ज्यादा समस्या आ रही है। विद्यार्थियों का कहना है कि बिना परिणाम के हम किसी और कॉलेज में आगे की पढ़ाई के लिए आवेदन नहीं कर सकते हैं। लगभग सभी कॉलेज और विश्वविद्यालयों में आवेदन करने की आखिरी तारीख लगभग निकल चुकी है। इसे लेकर उन्होंने पीयू प्रशासन से भी मिलने की कोशिश की और शिकायत पत्र भी दिए, लेकिन उन्हें कोई स्पष्टीकरण नहीं मिला है।
क्या कहते हैं विद्यार्थी..
एमबीए में बिना परिणाम के नहीं ले पा रहा दाखिला
मैंने बीकॉम किया है। मेरे सभी सेमेस्टर का परिणाम आ गया है। कोविड के दौरान हुए छठे सेमेस्टर का भी परिणाम जारी कर दिया गया है। वहीं मेरे चौथे सेमेस्टर में दी गई री-अपीयर परीक्षा का परिणाम अभी भी नहीं जारी किया गया है। मैंने आगे की पढ़ाई के लिए एमबीए में दाखिला लेना था, लेकिन जब तक री-अपीयर क्लियर नहीं होती, मुझे दाखिला नहीं मिलेगा। दाखिले के लिए सभी विषयों में पास होना जरूरी है। -दिव्यम, बीकॉम अंतिम वर्ष, पीजीजीसी-46
विज्ञापन

पांचवें सेमेस्टर में री-अपीयर के फॉर्म भरे पर परीक्षा नहीं
मैंने अभी बीबीए पूरी की है। अंतिम सेमेस्टर की परीक्षा के परिणाम में पास भी हो गए हैं। इसके बावजूद आगे की पढ़ाई के लिए कहीं आवेदन नहीं कर सकते। मैंने पांचवें सेमेस्टर में एक विषय को लेकर री-अपीयर का फॉर्म भरा था, लेकिन सिर्फ फॉर्म ही भरवाया गया, परीक्षा का आयोजन अभी तक नहीं हुआ। प्रशासनिक अधिकारियों की तरफ से इस पर कोई स्पष्ट जवाब भी नहीं दिया जा रहा है। -रुद्र राणा, छात्र, पीजीजीसी-11
री-अपीयर परीक्षा को लेकर विद्यार्थी असमंजस में
कई विद्यार्थियों की तरफ से री-अपीयर परीक्षा को लेकर सवाल पूछे जा रहे हैं। अधिकारियों जवाब नहीं दे रहे हैं कि कब परीक्षा आयोजित होगी या कब परिणाम निकाले जाएंगे। -नितेश बंसल, पूर्व स्टूडेंट काउंसिल अध्यक्ष, पीजीजीसी-46
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें