फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस कर्मचारियों ने 3 बच्चों को सांप से बचाया

विज्ञापन
विज्ञापन
मनीमाजरा। पीसीआर पर तैनात पुलिस कर्मचारियों ने बुधवार शाम को 3 बच्चों को सांप से बचाया। इसके बाद सांप को पकड़ कर जंगल में छोड़ दिया। घटना बुधवार शाम 6.30 बजे की है। दर्शनी बाग के पीछे बरसाती नाले के पास तीन छोटे बच्चे खेल रहे थे। इसी दौरान नाले से एक 6 फुट लंबा सांप निकलकर बच्चों के आसपास चक्कर काटने लगा। बच्चे सांप देखकर घबरा गए। इसी बीच किसी ने पुलिस कंट्रोल रूम पर फोन कर दिया। इसकी सूचना मिलते ही पीसीआर गाड़ी मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन

एएसआई वीरभान मलिक और कांस्टेबल कृष्ण ने पहुंचते ही बच्चों का हौसला बढ़ाया और सांप को पकड़कर बोरी में डाला। इसके बाद मनसा देवी की ओर जंगल में जाकर छोड़ा। पुलिस की सक्रियता देखकर लोगों ने प्रशंसा की। सामने मस्जिद में रहने वाले चश्मदीद नोमान कादरी ने बताया कि पुलिस कर्मचारियों ने पहुंचकर बच्चों की जान बचाई और सांप को खुद ही पकड़ कर जंगल में छोड़ा। यह उनकी ड्यूटी के प्रति जज्बे को दर्शाता है। अक्सर देखा जाता है कि सांप पकड़ने के लिए या तो फायर कर्मचारियों को बुलाते हैं या सपेरे को बुलाया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें