फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों के भविष्य की जिम्मेदारी, एक दिन में तीन गुना हुआ टीकाकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। शिक्षा विभाग और स्वास्थ्य विभाग की ओर से दो दिन तक स्कूलों में लगे विशेष शिविर के बावजूद मात्र चार प्रतिशत बच्चों का ही टीकाकरण हो पाया है। विशेष शिविर लगाने के साथ दो दिनों में 2665 बच्चों का टीकाकारण हुआ। प्रशासक के सलाहकार धर्मपाल ने आदेश जारी करते हुए कहा कि सोमवार को बढ़ते कोरोना के मामलों की संख्या और बच्चों के टीकाकरण की स्थिति को देखने के बाद बच्चों को ऑफलाइन कक्षा में प्रवेश देने पर निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की ओर से बताया गया कि शनिवार को 12 से 14 साल के बच्चों की लक्षित आबादी का 35 प्रतिशत बच्चों को वैक्सीन की पहली डोज लग गई है। दूसरे दिन शनिवार को कुल 1966 बच्चों ने टीकाकरण करवाया। स्वास्थ्य विभाग और शिक्षा विभाग की ओर से मिलकर सोमवार से टीकाकरण शिविरों की संख्या में बढ़ोतरी की जाएगी। इसके साथ ही टीकाकरण जागरूकता विषय पर जीएमएसएसएस-23 में राज्य स्तरीय पोस्टर और स्लोगन प्रतियोगिता का आयोजन करवाया जाएगा।
आज इन स्कूलों में लगवाएं बच्चों को टीका
विभाग की ओर से रविवार को सुबह 9 बजे से लेकर दोपहर तीन बजे तक विशेष टीकाकरण शिविर का आयोजन किया जाएगा। बच्चों का टीकाकरण जीएमएसएसएस-38 वेस्ट, जीएसएसएस एमएमटी, जीएमएचएस विकास नगर, जीएमएसएसएस-26 टीएम, जीएमएचएस-49, जीएमएसएसएस धनास, जीएमएचएस - आरसी -2, जीएसएसएस-45 से करवा सकते हैं।
विज्ञापन

स्कूलों में ये रही टीकाकरण की स्थिति
विभाग की ओर से शनिवार को स्कूलों में विशेष टीकाकरण शिविर में कुल 524 बच्चों ने टीका लगवाया। इसमें जीएसएसएस एमएमटी में 60, जीएमएचएस विकास नगर में 60, जीएमएसएसएस-38 वेस्ट में 40, जीएमएचएस-49 में 20, जीएमएचएस आरसी 2 मलोया में 120, जीएसएसएस-45 में 68, जीएमएसएसएस-26 टीएम में 76, जीएमएसएसएस धनास में 80 बच्चों ने टीकाकरण करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें