फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार दंपती को मारी टक्कर, पति की मौत, पत्नी गंभीर घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-45/50 डिवाइडिंग रोड पर तेज रफ्तार कार चालक ने बाइक सवार दंपती को टक्कर मार दी। टक्कर मारकर भाग रहे कार चालक का पीछा कर लोगों ने पकड़ लिया। हादसे में पति की मौत जबकि पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई।
विज्ञापन

मृतक की पहचान सेक्टर-22 निवासी प्रदीप कुमार (24) के रूप में हुई है। प्रदीप की दो साल पहले शादी हुई थी। पुलिस ने आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान जिला तरनतारन के गांव सुरसिंग निवासी सतवंत सिंह (32) के रूप में हुई। बाद में आरोपी को जमानत पर छोड़ दिया गया। मेडिकल में आरोपी की शराब पीने की पुष्टि हुई है।
सेक्टर-22 निवासी शिकायतकर्ता कुलदीप कुमार ने बताया कि उसका भाई प्रदीप कुमार और भाभी वीरवार रात करीब साढ़े 10 बजे जकतपुरा से घर जा रहे थे। उसका भाई और वह अलग अलग बाइक पर थे। जब वह सेक्टर-45/50 डिवाइडिंग रोड पर पहुंचे तो पीछे से तेज रफ्तार कार ने भाई प्रदीप की बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से उसका भाई और भाभी जख्मी होकर सड़क पर गिर गए। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। वहीं लोगों ने आरोपी कार चालक का पीछा कर कुछ दूर उसे घेरकर पकड़ लिया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल प्रदीप और उनकी पत्नी को सेक्टर-32 के अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने प्रदीप को मृत घोषित कर दिया जबकि पत्नी को अस्पताल में भर्ती कर लिया। उनके पूरे शरीर पर गंभीर चोटें आई हैं। पुलिस ने बताया कि प्रदीप का सिर फटने से मौत हुई है। पुलिस ने कार चालक आरोपी सतवंत सिंह को गिरफ्तार कर मेडिकल करवाया। मेडिकल में शराब पीने की पुष्टि हुई है। पुलिस ने बताया कि आरोपी सतवंत सिंह किसी काम से चंडीगढ़ आया था। वह रात को वापस तरनतारन जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें