फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संकल्प 2017: हेल्थ, ट्रांसपोर्ट, पुलिसिंग बेहतर बनाएंगे, जन-मन को फायदा

Sun, 01 Jan 2017 10:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
- फोटो : File Photo
विज्ञापन
नए साल पर इस बार जहां इंटरनेशनल एयरपोर्ट से फ्लाइट कनेक्टिविटी बढे़गी, वहीं ट्रांसपोर्ट सिस्टम को भी हाईटेक तरीके से अपग्रेड किया जाएगा। इसके लिए अधिकारियों ने यह काम नए साल में पूरे करने का संकल्प लिया है।  
विज्ञापन


सिंगापुर और बैंकाक की बढ़ेगी फ्लाइट
इंटरनेशनल एयरपोर्ट के सीईओ सुनील दत्त ने कहा कि इंटरनेशनल एयरपोर्ट से सिंगापुर और बैंकॉक के लिए एयर इंडिया की ओर से फ्लाइट का संचालन किया जाएगा। इसके लिए तैयारी पूरी की जा चुकी है। वहीं डोमेस्टिक फ्लाइट हैदराबाद, गोवा, पुणे और चेन्नई के लिए चार फ्लाइट शुरू होंगी। नए साल में यह फ्लाइट कनेक्टिविटी जल्द ही शुरू हो जाएगी। 

बसों की कनेक्टिविटी बढ़ाएंगे
 चंडीगढ़ ट्रासंपोर्ट के डायरेक्टर अमित तलवार ने बताया कि इस साल सीटीयू की ओर से 200 बसें खरीदी जाएंगी। साथ ही सीटीयू को कैशलेस बनाया जाएगा। वहीं 100 बसें लांग रूट पर चलाई जाएंगी और लोकल रूट पर भी 100 बसें बढ़ाकर लोगों को पांच मिनट में बस की सुविधा हर रूट पर उपलब्ध कराई जाएंगी। वहीं अब लोकल और लांग रूट पर टिकट भी ईटीएम मशीनों से दिया जाएगा। वहीं ट्रैफिक  सिस्टम को और अधिक इंटेलीजेंट बनाया जाएगा। 
विज्ञापन


नाइट टूरिज्म को रेगुलर तौर पर विकसित किया जाएगा
चंडीगढ़ पर्यटन विभाग के निदेशक जितेंद्र यादव ने बताया कि चंडीगढ़ में नाइट टूरिज्म को विकसित किया जाएगा। इसके साथ ही टूरिस्ट स्पॉट पर सभी जगहों के लिए गोल्फ कार्ट चलेंगी। सभी पर्यटन स्थलों पर कैंटीन और पेयजल की व्यवस्था 24 घंटे उपलब्ध होगी। सभी टूरिस्ट स्पॉट पर टूरिस्ट पुलिस भी उपलब्ध कराई जाएगी। 

ट्रैफिक सिस्टम को इंटेलीजेंट किया जाएगा

Municipal Corporation office Chandigarh - फोटो : File Photo
नगर निगम कमिश्नर बी पुरुषार्था का कहना है कि नए साल में उनका संकल्प है कि नगर निगम को ज्यादा से ज्यादा पब्लिक फ्रेंडली बनाना है। वहीं शहर की सुंदरता को पहले से ज्यादा बढ़ाना है। सफाई की ओर विशेष ध्यान दिया जाएगा। साथ ही उन्होंने अपनी किताब को भी पूरा करने की बात भी कही।

फासवेक अध्यक्ष बलजिंदर सिंह का कहना है कि प्रशासन की ओर से स्मार्ट सिटी बनाने की बात की जा रही है, लेकिन यह होना चाहिए कि इसके लिए शहरवासियों पर कोई नया टैक्स न लगाया जाए। पानी की किल्लत दूर होनी चाहिए। शहर में अतिक्रमण कम होने चाहिए। शहर को कोई नया प्रोजेक्ट नहीं चाहिए बल्कि मूलभूत सुविधाओं में सुधार होना चाहिए।

 सेक्टर-40 ए की रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष दलविंदर सैनी का कहना है कि शहर में पार्किंग की बहुत दिक्कत है। नगर निगम को इसपर कोई ठोस कदम उठाने चाहिए। जबकि बच्चों के खेलने के लिए प्ले ग्राउंड भी उपलब्ध होने चाहिए।

व्यापार मंडल के अध्यक्ष अनिल वोहरा का कहना है कि मार्केट्स का ब्यूटीफिकेशन होना चाहिए। इसके साथ ही बाजारों में बने पब्लिक टॉयलेट्स की हालत में भी सुधार होना चाहिए। उम्मीद है कि इस वर्ष व्यापारियों की लंबे समय से चली आ रही समस्याएं दूर होंगी।

 सेक्टर-17 के ट्रेडर्स एसोसिएशन के महासचिव जेपीएस कालरा का कहना है कि सेक्टर-17 स्ट्रीट वेंडर एक्ट लागू होने के कारण फड़ी बाजार बन गया है उसे प्रशासन को हटाना चाहिए और सेक्टर-17 की पार्किंग की किल्लत नगर निगम को दूर करना चाहिए।

ज्वैलर्स एसोसिएशन के महासचिव संजय सहगल का कहना है कि नोटबंदी के कारण आभूषण विक्रेताओं को नुकसान हुआ है उससे राहत देने के लिए प्रशासन को कदम उठाना चाहिए। मार्केट्स में पार्किंग की काफी दिक्कत जिसे प्रशासन केा दूर करना चाहिए। कम्यूनिटी पार्किंग स्थल ज्यादा से ज्यादा बनाने चाहिए। 
विज्ञापन

'इस बार अलॉट बजट को पूरी तरह इस्तेमाल करेंगे'

Chandigarh DC Ajit Balaji Joshi - फोटो : File Photo
शहर को ट्रैफिक की समस्या से निजात दिलाने के लिए ट्रिब्यून चौक पर क्लोवर लीफ प्रोजेक्ट शुरू होगा। स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट पर भी काम  तेजी से शुरू कर दिया जाएगा। सभी विभाग इस बार अलॉट बजट को पूरी तरह इस्तेमाल करेंगे। 
परिमल राय, एडवाइजर यूटी प्रशासन  

2017 में शहर की पूरी प्रॉपर्टी को आधार के साथ लिंक कर दिया जाएगा। जिससे बेनामी संपत्ति की पहचान हो सकेगी। नए वर्ष से चंडीगढ़ प्रशासन की ओर से गरीबों को 10 रुपये में खाना दिया जाएगा। मजदूर और लेबर क्लास के लिए इवनिंग स्कूल खोला जाएगा। 
अजीत बालीजी जोशी, उपायुक्त चंडीगढ़  

 शहर के टूरिज्म को इंटरनेशनल स्तर पर प्रमोट करने के लिए कई प्रोजेक्ट पर काम किया जाएगा। सेक्टर-5 में पियरे म्यूजियम को पर्यटकों के लिए खोल दिया जाएगा। 
अनुराग अग्रवाल, गृहसचिव चंडीगढ़ 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें