फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लक्ष्य 2017: नववर्ष पर अधिकारियों ने लिए संकल्प, बिना रुकावट सर्विस

Sun, 01 Jan 2017 10:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
विज्ञापन
ववर्ष पर अधिकारियों ने लिए संकल्प - फोटो : File Photo
विज्ञापन
नया साल जिले के लिए नई उम्मीदें लेकर आया है। कुछ योजनाएं जो पूरी होने वाली हैं और कुछ नई शुरू होने वाली हैं। अमर उजाला ने जिले के अधिकारियों से उनके नव वर्ष के संकल्प के बारे में जाना जो इस प्रकार है।
विज्ञापन


नए साल पर चंडीगढ़ को एक नया प्लेटफार्म मिलेगा। वहीं मार्च तक तेजस चलाने की प्लानिंग है। दप्पर से चंडीगढ़ तक डबल ट्रैक का काम पूरा हो जाएगा। इसके बाद ट्रेनों की संख्या बढ़ाने का लक्ष्य रखा है। एस्केलेटर और लिफ्ट भी चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पर लगाई जाएगी।
-डीआरएम, दिनेश कुमार रेलवे अंबाला डिवीजन। 

गरीबों के लिए बनाएंगे स्थायी रैन बसेरा 
पंचकूला के लोगों को बेसिक सुविधाएं (सड़क, बिजली) मुहैया कराने का प्रण है। इसके अलावा गरीबों के लिए पंचकूला में स्थायी रैन बसेरा बनाना है। एक से डेढ़ एकड़ जगह में रैन बसेरा बुढनपुर में बनाया जाएगा।
विज्ञापन

-उपिंद्र कौर आहलुवालिया, मेयर पंचकूला। 
Trending Videos
विज्ञापन

बिना रुकावट सर्विस देने का लक्ष्य  

- फोटो : File Photo
बिना रुकावट सर्विस देने का लक्ष्य  
अपने कार्यालय को स्वच्छ और बेहतर बनाने का लक्ष्य है। ताकि जिला सचिवालय और हुडा ऑफिस में आने वाली जनता को बेहतर सुविधा बिना किसी रुकावट के मिल सके।
-जगदीप ढांडा, एसडीएम पंचकूला और ईओ। 

टॉप टेन शहरों में पंचकूला को लाने का लक्ष्य 
स्वच्छता सर्वेक्षण 2017 में पंचकूला को देश के दस साफ सुथरे शहरों में नाम शामिल करने का लक्ष्य है। इसके अलावा एक माह में नगर निगम की ओर से एक एप लांच किया जाएगा। इसके पब्लिक की सुविधाओं से जुड़ी शिकायतों का निपटारा किया जाएगा।
-ललित सिवाच, कमिश्नर नगर निगम, पंचकूला।

अमन शांति का लक्ष्य 
पंचकूला पुलिस का लक्ष्य है कि जिले में शांति रहे। पुलिस लॉ एंड आर्डर मेंटेन करेगी। -अनिल धवन, डीसीपी पंचकूला। 

संस्कृत महाविद्यालय का काम पूरा करना है
प्रदेश सरकार की ओर से शुरू की गईं योजनाओं का लाभ जिले के लोगों को समय पर मिले। इसके अलावा माता मनसा देवी मंदिर में संस्कृति महाविद्यालय को समय से पूरा करने का लक्ष्य है।
-हेमा शर्मा, एडीसी पंचकूला।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें