फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंबेडकर जयंती पर एससी, एसटी को सरकार का बड़ा तोहफा

Wed, 15 Apr 2015 10:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक/कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकर जयंती पर मंगलवार को रोहतक में सीएम मनोहर लाल खट्टर ने ‘हरियाणा एक, हरियाणवी एक’ का नया नारा दिया है। वहीं, कुरुक्षेत्र में अंबेडकर भवन के शिलान्यास के दौरान मुख्यमंत्री ने ऐलान किया कि साल 2006 से प्रदेश के एससी और एसटी कर्मचारियों को प्रमोशन में आरक्षण का लाभ दिया जाएगा।
विज्ञापन


सीएम ने कहा कि राज्य सरकार पदोन्नति में आरक्षण देने के लिए आंकड़े एकत्रित कर रही हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश के सभी वर्गों को साथ लेकर विकास किया जाएगा और सरकार समाज में अंत्योदय योजना के तहत सबसे अंतिम पिछडे़ व्यक्ति को आगे बढ़ाने का काम करेगी।

उन्होंने कहा कि जाति, व्यवस्था, शिक्षा, आर्थिक आधार अलग हो सकते हैं, लेकिन जब समाज की बात आएगी तो हम सब एक होंगे। हमें स्पर्धा जातिगत आधार पर नहीं, बल्कि अन्य राज्यों के विकास से करनी है। पूर्व की राजनीतिक पार्टियों ने जाति की राजनीति की, लेकिन हम बडे़ लक्ष्य के लिए काम करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएम खट्टर ने की घोषणाएं

राघवेंद्र राव कमेटी की सिफारिश होगी लागूसंघर्ष के दौरान एससी लोगों पर बने केस होंगे वापस।जनता के हितों के लिए नियम बदलने में नहीं होगा संकोच।भ्रष्टाचार में लिप्त नेताओं -अफसरों को नहीं छोड़ा जाएगा।एससी को ग्रामीण क्षेत्रों में 100-100 वर्ग गज के प्लाट देगी।आधार कार्ड का काम 30 जून तक पूरा कर लिया जाएगा।सभी पात्रों को बैंकों से पेंशन उपलब्ध कराई जाएगी।प्रदेश के हर जिले में बनवाए जाएंगे महिला थानेप्राकृतिक आपदा की क्षतिपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें