तीन दिवसीय 45वें रोज फेस्टिवल का आयोजन 17 फरवरी से रोज गार्डन में किया जाएगा। नगर निगम और चंडीगढ़ पर्यटन विभाग केसहयोग से फेस्टिवल का आयोजन किया जा रहा है जकि अमर उजाला मीडिया पार्टनर है।
इसमें कई कंपटीशन आयोजित किए जाएंगे। यह जानकारी मंगलवार को प्रेस कांफ्रेंस में चंडीगढ़ नगर निगम के कमिश्नर बी. पुरुषार्था ने दी। इस मौके पर मेयर आशा जसवाल ने बताया कि पहली बार रोज फेस्टिवल में चौपर उड़ेगा। यह फेस्टिवल हम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मनाएंगे। अभी इसमें केवल चंडीगढ़ के लोग शामिल होते थे। इस बार फेस्टिवल की 360 डिग्री की वीडियो रिकार्डिंग और फोटो खींची जाएगी। इस मौके पर उन्होंने रोज फेस्टिवल नाम का ऐप लांच किया।
कमिश्नर बी पुरुषार्था ने बताया कि इस बार फोल्क डांस कंपटीशन , फोटोग्राफी एग्जीबिशन सहित कई कंपटीशन आयोजित किए जा रहे हैं। इसकेे लिए तैयारी पूरी कर ली गई है। यह फेस्टिवल 19 फरवरी तक चलेगा।
17 फरवरी का शेड्यूल
रोज फेस्टिवल
17 फरवरी
- 1.00 बजे रोज फेस्टिवल का उद्घाटन चीफ गेस्ट करेंगे।
-11.10 बजे ब्रास एंड पाइप बैंड कंपटीशन
- 11.20 बजे फ्लावर कंपटीशन और फ्लावर हैट कंपटीशन
-11.25 बजे एनजेडसीसी के कलाकारों की ओर से कल्चरल प्रोग्राम
- 12.30 बजे फोल्क डांस कंपटीशन
- 3.30 बजे मिस एंड मिस्टर रोज कंपटीशन
- 5.00 बजे म्यूजिकल इवनिंग का आयोजन
18 फरवरी का शेड्यूल
Rose fest
- फोटो : अमर उजाला
18 फरवरी
- 9.00 बजे रोज प्रिंस और प्रिंसेज कंपटीशन
- 10.20 बजे फोटोग्राफी एग्जीबिशन
- 11.20 बजे ट्रेडिशनल फोल्क डांस
- 11.30 सीनियर सिटीजन कैटेगरी में रोज किंग एंड रोज क्वीन कंपटीशन
- 1.00 बजे काइट फ्लाइंग कंपटीशन
- 2.00 बजे रोज क्विज
- 3.30 बजे न्यूली वेड कपल कंपटीशन
-5.00 पॉप एंड फोल्क सिंगर
19 फरवरी का शेड्यूल
रोज फेस्ट
- फोटो : अमर उजाला
19 फरवरी
- 10.30 बजे स्पॉट पेटिंग
- 10.40 बजे ट्रेडिशनल फोल्क डांस
- 11.30 बजे अंताक्षरी कंपटीशन
- 3.00 बजे क्लोजिंग सरेमनी और प्राइज डिस्ट्रीब्यूशन
- 4.00 बजे ट्रेडिशनल फोल्क डांस
- 5:00 बजे बॉलीवुड और प्ले बैक सिंगर देंगे प्रस्तुति