सेक्टर-29 के गढ़वाल भवन में 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के अवसर पर देश भक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन होगा। इसका आयोजन गढ़वाल सभा करेगी।
गढ़वाल सभा के प्रधान कुंदन लाल उनियाल और महासचिव चंडीगढ़ प्रसाद भट्ट ने बताया कि गढ़वाल भवन में ध्वजारोहण के अलावा देश भक्ति के गीत भी पेश किए जएंगे।
भट्ट ने बताया कि ध्वजारोहरण सभा केअध्यक्ष कुंदनलाल उनियाल करेंगे। इस अवसर पर नगर निगम के सीनियर डिप्टी मेयर हीरा नेगी को सम्मानित किया जाएगा।
इसके अलावा दड़वा ग्राम पंचायत के लिए उत्तराखंड (गढ़वाल) से चुने हुए दो पंचों एवं उत्तराखंड के विभिन्न क्षेत्रों में सराहनीय योगदानकर्ताओं को भी सम्मानित किया जाएगा। इसके साथ ही गढ़वाल सभा की वेबसाइट भी प्रसारित की जाएगी।