फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेड़ा बॉर्डर से 2000 ट्रैक्टरों संग निकली किसानों की परेड, सुरक्षा में 1000 जवान तैनात

Tue, 26 Jan 2021 01:58 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा)
विज्ञापन
खेड़ा बॉर्डर पर जुटी किसानों की भीड़। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

रेवाड़ी के खेड़ा बॉर्डर से किसानों की ट्रैक्टर रैली करीब 11:00 बजे दिल्ली की ओर रवना हुई। स्वराज इंडिया के संयोजक योगेंद्र यादव और सामाजिक कार्यकर्ता मेधा पाटेकर ट्रैक्टर रैली का नेतृत्व कर रहीं हैं। करीब 2000 ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार 7000 से अधिक किसानों ने दिल्ली कूच किया। किसानों के ट्रैक्टरों के आगे पुलिस की गाड़ियां चल रही हैं। किसानों ने यहां 25 राज्यों की झांकी भी निकाली। 

विज्ञापन


वही किसान नेताओं ने ट्रैक्टर परेड में शामिल किसानों से आह्वान किया है कि किसी तरह शांति भंग का प्रयास न करें। ट्रैक्टर परेड से पहले किसानों ने तिरंगा फहराकर राष्ट्रगान के साथ तिरंगे को सलामी दी। वहीं पुलिस ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। खेड़ा बॉर्डर पर पुलिस और अर्धसैनिक बल के लगभग एक हजार जवान तैनात हैं। लगातार यहां से ट्रैक्टरों का निकलना जारी है। बता दें कि कृषि कानूनों के विरोध में खेड़ा बॉर्डर व मसानी बैराज पर किसानों का धरना 13 दिसंबर से जारी है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें