पंजाब के गवर्नर वीपी सिंह बदनौर।
मुक्तसर में गणतंत्र दिवस पर जिला प्रशासन ने गुरु गोबिंद सिंह स्टेडियम में समारोह का आयोजन किया। समारोह में वन मंत्री साधू सिंह धर्मसोत ने राष्ट्रीय ध्वज फहराने की रस्म अदा की। धर्मसोत ने परेड का निरीक्षण किया और मार्च पास्ट से सलामी ली। इस दौरान विभिन्न स्कूलों के छात्रों ने सभ्याचारक व देशभक्ति से ओत-प्रोत कार्यक्रम पेश कर समां बांध दिया।
भारतीय संविधान दुनिया में बेहतरीन: राणा केपी
पंजाब विधानसभा के स्पीकर राणा केपी सिंह ने कहा कि भारत का संविधान दुनिया का बेहतरीन संविधान है, यह संविधान मुकम्मल है, क्योंकि सारी दुनिया का संविधान देखकर ही भारत का संविधान बनाया गया है। वह 71वें गणतंत्र दिवस पर होशियारपुर में जिला स्तरीय समारोह को संबोधित कर रहे थे। यहां उन्होंने राष्ट्रीय ध्वज फहराने की रस्म अदा की और परेड का निरीक्षण किया। बठिंडा में पंजाब के सेहत मंत्री बलवीर सिंह सिद्धू ने शिरकत कर राष्ट्रीय ध्वज फहराया।
ड्रोन से चप्पे-चप्पे पर नजर।
- फोटो : अमर उजाला