मनीमाजरा। इलाके में बढ़ती चोरी, वाहन चोरी और आपराधिक घटनाओं को लेकर मनीमाजरा के सामाजिक व राजनीतिक प्रतिनिधियों का एक प्रतिनिधिमंडल मंगलवार शाम मनीमाजरा थाना प्रभारी से मिला। बैठक में बाजारों की सुरक्षा और पुलिस पेट्रोलिंग को मजबूत करने की मांग उठाई गई। प्रतिनिधियों ने बताया कि मनीमाजरा घनी आबादी और बड़े बाजारों वाला इलाका है, जहां अपराध बढ़ने से दुकानदार और निवासी चिंतित हैं।
एसएचओ मनिंदर सिंह ने भरोसा दिलाया कि क्षेत्र में दिन-रात की पेट्रोलिंग बढ़ाकर कानून व्यवस्था को सख्त किया जाएगा। प्रतिनिधिमंडल में ऑल मनीमाजरा वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान एसएस परवाना, सीनियर वाइस प्रधान रामभज शर्मा और अकाली दल चंडीगढ़ के प्रधान सुरजीत सिंह राजा शामिल रहे।