फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मशहूर कव्वाल से छोटी-सी मुलाकात, कुछ सवाल और दिलचस्प जवाब

Sun, 28 Aug 2016 06:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
फरीद साबरी - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
मशहूर कव्वाल फरीद साबरी चंडीगढ़ आए तो छोटी सी मुलाकात के दौरान उन्होंने कई दिलचस्प और हैरान करने वाली बातें बताईं। साबरी ब्रदर्स के नाम से मशहूर जोड़ी के फरीद साबरी कहते हैं कि कभी वक्त था जब फिल्मों में शायरी होती थी। लेकिन अब तो फिल्मों में शायरी खत्म ही हो गई है।
विज्ञापन


फरीद साबरी एक कार्यक्रम के सिलसिले में शनिवार को चंडीगढ़ आए थे। उन्होंने अमर उजाला के साथ खास बातचीत में जिंदगी के कुछ अनुभव साझे किए। फरीद साबरी बताते हैं कि एक बार वह कार्यक्रम के सिलसिले में यूरोप गए।

वहां चर्च में कव्वाली का कार्यक्रम हो रहा था। चर्च में चल रही कव्वाली देख साबरी को काफी हैरानी हुई। उन्होंने कार्यक्रम का आयोजन कराने वाले अंग्रेजों से पूछा तो उन्होंने बताया कि लोगों में मांग होने के कारण हम हर साल ऐसे कार्यक्रम कराते हैं। फरीद साबरी अमेरिका, आस्ट्रेलिया, सऊदी अरब, दुबई, कतर जैसे देशों में प्रस्तुतियां दे चुके हैं।  
विज्ञापन


फ्यूजन के कारण कव्वाली में रूहानियत खत्म
फरीद साबरी ने वर्तमान समय की बात करते हुए बताया कि आज कव्वाली को भी फ्यूजन के रूप में पेश किया जाने लगा है। जिससे काफी नुकसान हुआ। कव्वाली को अगर किसी बैंड या रॉक म्यूजिक के साथ गाया जाए तो इसमें रूहानियत ही खत्म हो जाएगी।

श्रोताओं को समझ आए इसलिए अर्थ भी साथ बताते हैं
फरीद साबरी बताते है कि कई बार श्रोताओं को अरबी, फारसी और उर्दू के शब्द समझ नहीं आते तो हम कव्वाली के साथ उसका अर्थ भी समझाते हैं। वह बताते हैं कि एक कव्वाल का साहित्य से जुड़ा होना भी बहुत जरूरी है।

इन फिल्मों के गानों में दे चुके हैं आवाज
फरीद साबरी बॉलीवुड की कई फिल्मों जैसे कि हिना, सिर्फ तुम, परदेस, यह दिल आशिकाना, बरसात की रात, परवाना में गा चुके हैं। हिना मूवी का गीत देर न हो जाए और सिर्फ तुम मूवी का गाना एक मुलाकात जरूरी है सनम काफी हिट रहा है।

उन्होंने अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट के बारे में बताया कि जिहाद और अनन्या नाम की दो बॉलीवुड मूवीज आ रही है, जिसमें उनके गीत हैं। उनके दूसरे भाई का नाम अमीन साबरी है। धर्म, संस्कृति के नाम पर होते झगड़ों पर सवाल पूछने पर उन्होंने कुछ इस अंदाज में जवाब दिया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें