फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाबी गायिका मनप्रीत अख्तर नहीं रहीं, हस्तियां पहुंचीं शोक जताने

Sun, 17 Jan 2016 10:21 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला
विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाब की जानी-मानी एवं शाहरुख खान की हिट मूवी कुछ कुछ होता है के सॉन्ग तुझे याद न मेरी आए... की गायिका मनप्रीत अख्तर का निधन हो गया। मनप्रीत अख्तर का निधन दिल का दौरा पड़ने और ब्रेन हैमरेज से हुआ।
विज्ञापन


पटियाला में खालसा कॉलेज के नजदीक कब्रिस्तान में मनप्रीत अख्तर को धार्मिक रीति-रिवाजों के साथ सुपुर्द-ए-खाक किया गया। उन्हें सुपुर्द-ए-खाक करने के मौके पर उनके बड़े भाई गुरदिता अख्तर कोटकपूरा से पटियाला पहुंचे थे।

55 साल की मनप्रीत इन दिनों पंजाब के एक स्कूल में शिक्षक के रूप में नियुक्त थी। लोक गायक के रूप में मशहूर मनप्रीत को दोपहर 3 बजे सुपुर्द-ए-खाक भी कर दिया गया।
विज्ञापन


उनकी अंतिम यात्रा में हरभजन मान, रणजीत कौर, पम्मी बाई समेत बड़ी संख्या में कलाकार, संगीतकार, गीतकार और राजनीतिक हस्तियां शामिल रहीं।
विज्ञापन

गायक दिलशाद अख्तर की बहन थी मनप्रीत अख्तर

मनप्रीत अख्तर के परिवार में पति संजीव अख्तर, दो बेटों नवीद अख्तर व लवी अख्तर हैं। इनमें एक संगीत निर्देशक और दूसरे गायक हैं। नवीद अख्तर गायक के तौर पर नाम कमा रहे हैं जबकि लवी अख्तर जाने-माने संगीतकार हैं। श्रीमती अख्तर प्रसिद्ध गायक कीड़े खान शौकीन की बेटी और गायक दिलशाद अख्तर की बहन थीं।

अचानक तबीयत खराब होने पर उन्हें पटियाला हार्ट अस्पताल ले जाया गया लेकिन हार्ट अटैक और ब्रेन हैमरेज के कारण रात करीब सवा 12 बजे उन्होंने दम तोड़ दिया। उनके आवास पर उनकी आत्मा की शांति के लिए अंतिम अरदास रखी गई है। पटियाला संगीत घराना के डा. राजन नरूला ने मनप्रीत अख्तर के इंतकाल पर गहरा शोक जताया है।

श्रीमती अख्तर दूरदर्शन के साथ भी लंबे समय तक जुड़ी रहीं तथा बॉलीवुड में भी अपना योगदान किया। शाहरुख खान, काजोल और करिश्मा कपूर अभिनीत फिल्म ‘ कुछ-कुछ होता है’ में श्रीमती अख्तर ने तुझे याद न मेरी आए गीत गाया था। उस गीत से उन्हें ज्यादा प्रसिद्धि मिली।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें