फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब कांग्रेस में 'बाजवा हटाओ' कैम्पेन शुरू

Mon, 27 Oct 2014 03:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेस के कई ब्लॉक प्रधानों, जिला कांग्रेस के पदाधिकारियों और वार्ड प्रधानों समेत राज्य इकाई के अन्य पदाधिकारियों ने बाजवा हटाओ मुहिम शुरू कर दी है।
विज्ञापन


नेता पलविंदर सिंह तग्गड़, सतविंदर सिंह जवद्दी, बलजिंदर सिंह बंटी, राकेश शर्मा, विनोद बठला ने मांग की कि पार्टी हाईकमान को एक ऐसा नेता चुनना चाहिए, जो न सिर्फ पार्टी के प्रत्येक वर्ग को मंजूर हो, बल्कि लोगों की भी पसंद हो।

उन्होंने कहा कि बाजवा जो भी कदम उठाने के दावे कर रहे हैं, वह बुरी तरह से फेल हुए है। इनके अनुसार बाजवा पिछले डेढ़ साल से अब तक पूरी तरह से विफल रहे हैं। उनके पास पार्टी को बांटने के अलावा कोई अन्य उपलब्धि नहीं है।
विज्ञापन

विज्ञापन

सोनिया, राहुल को गुमराह करने का आरोप

पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि बाजवा पार्टी हाईकमान और पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी व राहुल गांधी को गुमराह कर रहे हैं। बाजवा कार्यकारी प्रधानों की नियुक्ति करके जमीनी स्तर पर पार्टी को बांट रहे हैं।

बाजवा के चलते पंजाब में कांग्रेस टूट चुकी है और जितनी देर तक बाजवा पंजाब प्रधान बने रहेंगे, पार्टी 2017 का चुनाव जीतने की उम्मीद नहीं कर सकती।

बाजवा पर तानाशाही चलाने का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि बाजवा ने जिला और ब्लाक प्रधानों जैसे कई चुने हुए पदाधिकारियों को प्रदर्शन न करने के आधार पर हटा दिया है।

बाजवा पहले अपनी वर्कशीट दिखाएं कि उन्होंने बीते 18 माह के दौरान प्रत्येक स्तर पर पार्टी को बांटने के बजाय और क्या किया है। वे कांग्रेस प्रधान सोनिया गांधी से बाजवा को हटाने व किसी अन्य व्यक्ति को नियुक्त करने की अपील करते हुए हस्ताक्षर मुहिम शुरू कर रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें