फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवजात को बेजने के मामले में तीनों आरोपी महिला की रिमांड बढ़ी, बीते 3 अगस्त को पुलिस ने किया था गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। नवजात बच्चे को चंडीगढ़ में बेचने के मामले में तीनों आरोपी महिलाओं का सात दिन का रिमांड पूरा होने पर मंगलवार को ड्यूटी मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश कर दो दिन का और रिमांड हासिल किया गया है। चार अगस्त से आरोपी महिला भावना, कुलदीप कौर और सरबजीत कौर सात दिन के पुलिस रिमांड पर थे जबकि इससे पहले पुलिस आरोपी मंदीप सिंह और कांस्टेबल अमरजीत सिंह को जेल भेज चुकी है। पुलिस का कहना है कि आरोपी महिलाओं से कुछ और तथ्य जुटाने के लिए इनका रिमांड हासिल किया गया है। देर रात तक पुलिस इनसे पूछताछ करती रही।
विज्ञापन

गौरतलब है कि आरोपियों के निशानदेही पर बीते 4 अगस्त को सेक्टर 40 से 11 दिन की बच्ची बरामद हुई थी। आरोपियों ने बच्ची को एक लाख में बेचा था। वहीं 3 अगस्त को आरोपियों से मिले नवजात बच्चे की मां ने पुलिस को बताया था कि एक अगस्त को मलेरकोटला के एक अस्पताल में उसने जुड़वा बच्चों को जन्म दिया था। जिसमें एक की मौत हो गई थी, जबकि तीन अगस्त को अस्पताल से छुट्टी वाले दिन आशा वर्कर सरबजीत ने उसके बच्चे को कमजोर कहकर अस्पताल में जांच कराने के बहाने नवजात को लेकर फरार हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें