फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीसी रेट न बढ़ाने पर कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन, संयोजक बोले- मांगें पूरी नहीं हुई तो कर्मचारी कटोरा लेकर मांगेंगे भीख

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। आउटसोर्सिंग वर्कर्स का डीसी रेट बढ़ाने और अन्य मांगों को पूरा करवाने के लिए ज्वाइंट एक्शन कमेटी ऑफ चंडीगढ़ एडमिनिस्ट्रेशन एंड एमसी इंपलाइज एंड वर्कर्स चंडीगढ़ के सदस्यों ने मंगलवार को सेक्टर- 37 के वाटर वर्क्स में प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

ज्वाइंट एक्शन कमेटी के संयोजक अश्वनी कुमार ने प्रशासन से अपील की है कि आउटसोर्सिंग वर्कर्स का डीसी रेट बढ़ाया जाए। यह पहली अप्रैल से बकाया है। खर्च कम करने के नाम पर डीसी रेट नहीं बढ़ाया जा रहा है। यह शोषण है। कर्मचारी बर्दाश्त नहीं करेंगे। उन्होेंने कहा कि डीसी रेट नहीं बढ़ाया जा रहा है। इसलिए कर्मचारी नेता हाथों में कटोरा लेकर- 17 अगस्त से भीख मांगना शुरू करेंगे। भीख मांगने का क्रम पांच दिनों तक चलता रहेगा। भीख मांगने से मिलने वाली राशि को कमेटी के फंड में जमा होगा। इस फंड को आउटसोर्स वर्करों के कल्याण पर खर्च किया जाएगा। धारा 144 लगे होने के कारण एक समय में चार कर्मचारी ही भीख मांग सकते हैं।
कर्मचारी नेता सुरमुख सिंह, सुरिंदर कुमार, नरिंदर कुमार और राजा राम ने कहा कि खाली पदों को भरा जाए। डीए का भुगतान जल्द किया जाए। इंजीनियरिंग विभाग में काम करने वाले चपरासियों को वरिष्ठता के आधार पर लिपिक में पदोन्नति दी जाए। डेलीवेज कर्मचारियों को नियमित किया जाए। प्रदर्शन में सुरिंदर कुमार, नरिंदर कुमार, सुरमुख सिंह, अश्वनी कुमार, जगमोहन सिंह, हरमेल सिंह, राजाराम, लालजीत, नछतर सिंह, नरिंदर कुमार, रजिंदर कुमार, महिपाल, कुलदीप सिंह और रविंदर बिंदू उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

भीख मांगने का यह है कार्यक्रम...
17 अगस्त से 21 अगस्त तक रोष स्वरूप चलेगा।
17 अगस्त को यूटी सचिवालय सेक्टर 9 में
18 अगस्त को एडिशनल डिलक्स बिल्डिंग सेक्टर 9 में
19 अगस्त को एमसी बिल्डिंग सेक्टर- 17 में
20 अगस्त को एमसी सब ऑफिस मनीमाजरा में
21 अगस्त को डीसी ऑफिस सेक्टर- 17 में
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें