फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धार्मिक बेअदबी: कूड़े में मिले गुटका साहिब के अंग, एक गिरफ्तार

विज्ञापन
लुधियाना में धार्मिक बेअदबी
विज्ञापन
पंजाब में एक बार फिर से धार्मिक बेअदबी का मामला सामने आया है, जिससे तनाव देखा जा रहा है। लुधियाना में बस्ती जोधेवाल के इलाके नूरवाला रोड स्थित आनंदपुरी कालोनी में पड़े कूड़े के ढेर में पवित्र ग्रंथ गुटका साहिब के पन्ने फटे हुए मिले। इलाके की संगत ने तुरंत इसकी जानकारी गुरुद्वारा साहिब के प्रधान को दी। उन्होंने मौके पर आकर पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन


सूचना मिलने के बाद एडीसीपी क्राइम बलकार सिंह, एडीसीपी 4 संदीप शर्मा, एडीसीपी 3 सुरिंदर लांबा, एसीपी पूर्वी सौरव जिंदल, थाना बस्ती जोधेवाल, डिवीजन सात, सीआईए वन और टू की पुलिस घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने इलाका निवासियों के साथ मिल पूरे सम्मान के साथ पवित्र अंगों को वहां से उठाकर सुरक्षित स्थान पर रखवाया। जांच के दौरान पता चला कि दो दिन पहले इलाके में रहने वाले हरप्रीत सिंह ने अपना घर बदला है।

उसने सारा कूड़ा घर के बाहर फेंका है और उसी में पवित्र ग्रंथ के पन्ने फाड़ कर फेंके गए हैं। पुलिस ने तुरंत हरप्रीत सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। दूसरी तरफ हरप्रीत के परिजनों का कहना है कि उनके बच्चों से गलती से धार्मिक ग्रंथ के पन्ने फट गए थे।       
विज्ञापन
विज्ञापन

माथा टेकने जा रही संगत ने गुरुद्वारा साहिब में दी सूचना

धार्मिक बेअदबी के बाद तनाव
जानकारी के अनुसार हरप्रीत सिंह आनंदपुरी इलाके में किराए के मकान में रहता है। उसने दो दिन पहले ही दूसरी गली में शिफ्ट किया है। वह खुद भी सिख परिवार से संबंध रखता है। उसके घर पर गुटका साहिब रखे हुए थे। इलाके में रहने वाले बलविंदर सिंह और राजबीर बख्शी ने बताया कि सुबह कुछ सिख संगत आनंदपुरी कालोनी में स्थित गुरुद्वारा सुखमनी साहिब में माथा टेकने के लिए जा रही थी।

इस दौरान उन्होंने गली नंबर-3 में एक पेड़ के पास पड़े कूड़े के ढेर में गुटका साहिब और जपुजी साहिब के अंग फटे पड़े देखे। इस पर उन्होंने गली वालों को बताया। इसके बाद जानकारी गुरुद्वारा साहिब प्रधान को दी। उसके बाद गुरुद्वारा साहिब के प्रधान सरदार संगत सिंह, मनिंदर सिंह जंगी, परमजीत सिंह और अन्य कमेटी सदस्यों ने गुटका साहिब और जपुजी साहिब के अंगों को उठाया और गुरुद्वारा साहिब ले गए।      

राजबीर बख्शी का कहना है कि फटे हुए अंग उठाने के बाद उन्होंने इलाके से पूछताछ शुरू की। उन्हें पता चला कि यह कूड़ा इलाके में रहने वाले हरप्रीत सिंह ने फेंका है। पुलिस ने उसे घर से गिरफ्तार किया। पकड़े जाने के बाद हरप्रीत सिंह की दलील थी कि यह उसके बच्चों ने गलती से फाड़ दिया है। गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी का कहना है कि गलती से एक ग्रंथ फट सकता है लेकिन मौके से पांच गुटका साहिब की जिल्दें और एक जपुजी साहिब के अंग मिले है। इससे साफ पता चलता है कि यह जानबूझ कर किया गया है। पुलिस ने आरोपी पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।       

गुरु साहिब के अंगों की बेअदबी करने के आरोपी हरप्रीत सिंह को पकड़ लिया गया है। उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। उसे अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा। उसके बाद उससे आगे की पूछताछ की जाएगी।   
बलकार सिंह, एडीसीपी क्राइम 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें