फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: जरूरतमंदों को राहत... आज से शहर में शुरू होंगे 18 रैन बसेरे

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। शहर में ठंड बढ़ते ही बेघर व जरूरतमंद लोगों के लिए राहत की व्यवस्था शुरू हो गई है। एक दिसंबर से नगर निगम शहर में 18 रैन बसेरे शुरू कर रहा है। ये रैन बसेरे सेक्टर-43 बस स्टैंड, सेक्टर-16 अस्पताल, सेक्टर-20, सेक्टर-32, सेक्टर-34, सेक्टर-47, रेलवे स्टेशन के पास और अन्य जगहों पर लगाए गए हैं।
विज्ञापन

हर रैन बसेरे में रात बिताने वालों के लिए हीटर, कंबल, चाय-पानी और गर्म पानी की व्यवस्था रहेगी। सुरक्षा के लिए रात में सुरक्षाकर्मी तैनात रहेगा। नगर निगम ने सभी रैन बसेरों में सीसीटीवी कैमरे और आने-जाने वालों का रिकॉर्ड रखने के लिए स्टाफ तैनात किया है। इन 18 रैन बसेरों में कुल 450 लोगों (325 पुरुष और 125 महिलाओं) के लिए बिस्तर, गद्दे और रहने की उचित व्यवस्था की गई है। इसके अलावा प्रत्येक रैन बसेरे में मोबाइल टॉयलेट व स्नानघर, मेडिकल सहायता, बिजली, चार्जिंग पॉइंट, भोजन और चाय-बिस्कुट उपलब्ध होंगे, ताकि कोई भी व्यक्ति ठंड से परेशान न हो। नगर निगम का दावा है कि सभी रैन बसेरों को ठंड के अनुरूप तैयार किया गया है और लगातार मॉनिटरिंग भी की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें