फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेड क्रॉस के हाईटेक एंबुलेंस से मरीजों को मिलेगी राहत

Sun, 24 Apr 2016 07:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
एंबुलेंस - फोटो : demo pics
विज्ञापन
मरीजों को लाने ले जाने में ज्यादा परेशानी और दर्द न झेलना पड़े इसके लिए रेड क्रॉस हाईटेक एंबुलेंस खरीदेगा। एंबुलेंस खरीदने के लिए 23 लाख रुपये का बजट भी मंजूर हो चुका है। बजट मंजूर होने के बाद रेड क्रॉस ने एंबुलेंस खरीदने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है।
विज्ञापन


रेड क्रॉस के पास इस समय जो एंबुलेंस हैं उनमें मरीज को मेनुअल ही स्ट्रेचर पर लेटाया जाता है। जबकि नई एंबुलेंस में ऑटो सिस्टम से मरीज को स्ट्रेचर पर लेटाया जाएगा। मरीज को एंबुलेंस में चढ़ाने और उतारने के लिए ज्यादा मशक्कत नहीं करनी होगी।

फिलहाल रेड क्रॉस ऐसी तीन एंबुलेंस खरीदेगा। इसके बाद आगे भी इसी तरह की हाईटेक एंबुलेंस खरीदी जाएंगी। मल्टीप्लेक्स और सिनेमा से करार होने के बाद रेड क्रॉस की फंड संबंधी दिक्कतें भी दूर हो जाएंगी। अब रेड क्रॉस को फंड की कमी से नहीं जूझना होगा।
विज्ञापन


सभी मल्टीप्लेक्स और सिनेमा से रेड क्रॉस को फंड मिलेगा। मूवी के हर टिकट पर एक रुपया रेड क्रॉस को मिलेगा। जिससे रेड क्रॉस अपने वेलफेयर के काम कर सकेगा। मूवी टिकट से प्रति दिन लगभग 30 हजार रुपये फंड जुटेगा।

इस फंड से पुरानी एंबुलेंस की हालत भी सुधरेगी। कई एंबुलेंस मरम्मत के अभाव में कंडम होने की कगार पर हैं। फंड उपलब्ध होने से अब इनकी मरम्मत हो सकेगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें