फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज धूप के बाद बारिश से मिली राहत, आज भी आसार

विज्ञापन
बारिश के दौरान लोग सुखना लेक पर आनंद लेते हुए। - फोटो : CHANDIGARH
विज्ञापन
चंडीगढ़। वीरवार सुबह की धूप से बढ़े पारे की वजह से दोपहर बाद रिमझिम बारिश से अधिकतम तापमान में तीन डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। वीरवार को अधिकतम तापमान 36.4 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान में बारिश और हवाओं से दो डिग्री की कमी आई।
विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को भी बारिश की संभावना बनी हुई है। यह मानसून की बारिश नहीं है। तापमान के बढ़ने और पश्चिमी विक्षोभ की वजह से मौसम में बदलाव हो रहे हैं। मौसम विभाग के निदेशक सुरेंद्र पाल ने बताया कि पांच और छह जून को बादल छाए रहेंगे, हल्की बारिश और हवाओं के चलने से अधिकतम तापमान में गिरावट आएगी। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 35 डिग्री तक रहने की संभावना है। वहीं, सात जून को भी मौसम में कुछ बदलाव देखने को मिलेंगे। बादल छाने और गरज के साथ बारिश होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें