फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: गर्मी से मिली राहत,आने वाले दिनों में गिरेगा पारा

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। रविवार को सुबह बादल छाने के बाद
विज्ञापन

हल्की फुहार से शहर का मौसम सुहाना हो गया। इससे लोगों को भीषण गर्मी से थोड़ी राहत मिली, वहीं, अधिकतम तापमान में 4 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में भी तापमान में ऐसे ही गिरावट का अनुमान है। अगले पांच दिन में तापमान 33 से 34 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है।

हालांकि सुबह से शहर में बादलों के छाने और इसके बाद हल्की बूंदों की फुहार के कारण तापमान में अचानक गिरावट दर्ज की गई। इससे गर्म हवाओं के प्रकोप से भी राहत मिली। इस दाैरान सुहाना माैसम होने पर दिन में ही लोग अपने घर से निकलकर सुखना लेक और बाकी पर्यटन स्थलों पर पहुंच गए। पूरा दिन सुखना लेक में रौनक छाई रही। शाम को यहां टहलने वालों की संख्या भी आम दिनों की तुलना में ज्यादा रही। जबकि सेक्टर-17 प्लाजा में भी शाम को रौनक दिखाई दी। लोग परिवार और दोस्तों के साथ ग्रुप बनाकर पहुंचे और देर शाम तक सुहाने माैसम का आनंद लेते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन



रात को पारा 32.7 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा

दिन में जहां लोगों को गर्मी से राहत मिली, वहीं, रात का पारा 32.7 डिग्री तक पहुंच गया, जो कि सामान्य से 6 डिग्री ज्यादा रहा। इस सीजन में अब तक रात का पारा 32 डिग्री सेल्सियस तक नहीं पहुंच पाया था। हालांकि इसमें भी आने वाले पांच दिनों में गिरावट दर्ज की जाएगी। आने वाली पांच रात में तापमान 27 से 29 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है।


आने वाले पांच दिनों का अनुमानित तापमान


दिन अधिकतम ताममान न्यूनतम तापमान

16 जून 36 29

17 जून 33 29

18 जून 35 29

19 जून 35 27

20 जून 34 27
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें