फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: भारत-पाकिस्तान में रह रहे लोगों की कहानियों पर आधारित पुस्तक गल्लां आर पार दियां का विमोचन

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाबी लेखक सभा चंडीगढ़ और ग्लोबल आर्ट क्रिएशंस की ओर से रविवार को पंजाब कला परिषद में साहित्यकार डॉ. मनजीत सिंह बल की 14वीं पुस्तक गल्लां आर पार दियां का विमोचन किया गया। इसमें कला जगत के साथ जुड़े लोगों ने भाग लिया। इस समारोह में डॉ. बल के पारिवारिक सदस्य भी शामिल हुए। पुस्तक पर चर्चा करते हुए लेखक ने बताया कि यह पुस्तक भारत और पाकिस्तान में दोनों देशों में रहने वालेे लोगों पर आधारित है। उन्होंने बताया कि वह खुद चार बार पाकिस्तान जा चुके हैं। वहां पर हमारी रिश्तेदारी है और बुआ रहती है। जब में वहां गया तो मेरी बुआ ने मुझे डिब्बियां वाला खुद तैयार किया खेस दिया था जिसे में आज भी सर्दियों के दौरान इस्तेमाल करता है। इस बात का जिक्र मेरी किताब में है। वहां के लोगों के रहन सहन और कल्चर को भी लिखा गया है। किताब में भगत सिंह चौक का जिक्र भी है। इसके साथ ही लाहौर में मुल्तान रोड पर बने जैन मंदिर के बारे में जिक्र किया गया है।
विज्ञापन


डॉक्टर से लेखक तक का सफर
डॉ. मनजीत सिंह बल पेशे से डॉक्टर रहे हैं और वह मेडिकल कॉलेज पटियाला में पैथोलॉजी डिपार्टमेंट के हेड रह चुके हैं। अब मौजूदा समय में वह जीरकपुर में रहते हैं। इन्होंने बताया कि मेडिकल क्षेत्र से जुड़े होने के बावजूद मेरे साहित्य के प्रति गहरा लगाव था। साल-2021 में मेरी पहली मेडिकल से जुड़ी सेहत समस्या एवं जागरूकता पर लिखी गई किताब लोगों के बीच आई थी। इसके बाद 13 किताबें लिखीं और आज रविवार को मेरी 14वीं किताब का विमोचन किया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें