सांसद पवन कुमार बंसल के खिलाफ बगावत के सुर नरम पड़ने शुरू हो गए हैं। कभी उनके अंगसंग रहने वाले कांग्रेस जिला अध्यक्ष एचएस लक्की ने बगावत करते हुए आगामी लोकसभा की टिकट मांग की थी यहां तक कि वे इसके लिए आवेदन भी कर दिया।
उनका कहना था कि अब चंडीगढ़ लोकसभा की सीट युवाओं को सौंप देनी चाहिए। इस बात पर सांसद पवन कुमार बंसल और एचएस लक्की के बीच काफी दूरियां बढ़ र्गई। अब धीरे धीरे यह दूरी कम होती दिख रही है।
सूत्रों के अनुसार बंसल से तीन दिन पहले लक्की अकेले में मिल चुके हैं। इसके अलावा कई लोग जो बगावत में शामिल थे वे भी बंसल से मिलने की ताक में हैं।
एक नेता तो दिल्ली जाकर बंसल से माफी भी मांग ली है। बंसल भी अब फूंक फूंक कर कदम रख रहे हैं। हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही है। जब इस संबंध में पवन कुमार बंसल से पूछा तो उत्तर में मुस्करा कर रह गए।