फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: परिजनों का शव लेने से इन्कार, कहा-पहले आरोपियों को गिरफ्तार करो

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-25 में सोमवार देर रात हुई हत्या के मामले में मृतक शुभम उर्फ शुभी के परिजनों ने उसका शव लेने से इन्कार कर दिया। परिजनों ने कहा कि जब तक पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर लेती वे शव का पोस्टमार्टम नहीं करवाएंगे। पीजीआई में 16 साल के नाबालिग की हालत गंभीर बनी है। गोल्डी के पेट में चाकू से दो वार किए गए हैं। उसका पीजीआई में ऑपरेशन किया गया।
विज्ञापन

सेक्टर 11 थाना पुलिस ने दीप, गोलू उर्फ मुखबिर, राहुल, बिन्दर व अन्य के खिलाफ हत्या, आर्म्स एक्ट, हत्या के प्रयास और अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। सूत्रों के मुताबिक कि आरोपी वारदात को अंजाम देने के बाद गोलू मुखबिर के रिश्तेदार डडूमाजरा निवासी साहिल की काले रंग की हरियाणा नंबर की स्कोडा कार में डड्डूमाजरा पहुंचे थे। वहां से दूसरी कार में बैठकर फरार हो गए। क्राइम ब्रांच ने स्कोडा कार के मालिक को हिरासत में ले लिया है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। वहीं, सेक्टर 11 थाना पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है।

घटना से पहले चाकू के साथ वीडियो डालकर दी धमकी
घटना से पहले जन्मदिन पार्टी में मौजूद युवकों ने लाइव होकर हाथों में चाकू दिखाते वीडियो डाली थी। बर्थडे पार्टी में हथियारों के साथ वीडियो बनाकर धमकी दी थी। शुभम तोतला ने बताया कि डड्डूमाजरा निवासी कोंडा ने अपने साथियों के साथ लाइव होकर वीडियो डाली थी। वह नाबालिग के दोस्त बेरी को गालियां दे रहा था। बेरी अभी भी जेल में बंद है। कोंडा ने धमकी दी थी कि वह बेरी को जेल से बाहर आते ही मारेंगे। उनकी वीडियो का जवाब देने के लिए उन्होंने वीडियो बनाई थी। हालांकि, इस घटना से मर्डर का कोई लेना-देना नहीं है।पार्टी में शुभम उर्फ शुभी के साथ कल्लू, शुभम उर्फ तोतला, सोनू, मोनू और अन्य युवक भी थे। इसमें एक ही परिवार के चार युवकों शुभम, उसके नाबालिग भांजे, भरत के अलावा साहिल पर हमला हुआ। साहिल भरत का साला है। हमले के दौरान बाकी लोग जन बचाकर भाग गए थे।
विज्ञापन

शराब ठेके के बाहर हुई बहस के 15 मिनट बाद हमला
सोमवार को शुभम उर्फ तोतला की 6 साल की बेटी का जन्मदिन था। वे दोस्तों के साथ पार्टी कर रहे थे। शराब खत्म होने पर नाबालिग, कल्लू, सोनू और शुभम खरीदने के लिए घर के पास शराब के ठेके पर गए थे। शुभम उर्फ तोतला ने बताया कि ठेके पर पहले से कैटी, दीप, राहुल और गोलू उर्फ मुखबिर मौजूद थे। इस दौरान कल्लू ने किसी बात पर दीप को गालियां दीं, जिसके बाद दोनों पक्षों में बहस हो गई लेकिन यहां मामला शांत हो गया। कुछ समय बाद गोलू आया और जन्मदिन मना रहे विरोधी पक्ष के लोगों को देखकर वापस चला गया। कुछ मिनट बाद आरोपियों ने शुभी के घर के बाहर चाकू और कुल्हाड़ी से हमला कर दिया।
सेक्टर 25 में लड़की पर चाकू से 10 वार करने वाला आरोपी फरार
बीते 17 दिसंबर को सेक्टर-25 में शाम को बॉयफ्रेंड ने गर्लफ्रेंड को चाकू से गोद दिया। आरोपी ने गर्लफ्रेंड के पेट और सिर में 8 से 10 वार किए थे। इसके बाद फरार हो गया। हमले में सेक्टर 25 निवासी 22 साल की युवती गंभीर रूप से घायल हो गई थी। पुलिस अभी तक सेक्टर 25 निवासी आरोपी गोलू उर्फ गांधी को गिरफ्तार नहीं कर सकी। आरोपी बॉयफ्रेंड ने सोशल मीडिया पर वीडियो डालकर जान से मारने की धमकी दी है। आरोपी ने कहा अगर बच गई, तो वह फिर से उसे मौत के घाट उतार देगा। वह उसकी मां को भी मार देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें