फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muktasar News: युवती के साथ सहमति संबंध में रहने की रंजिश में युवक की हत्या, प्रेमिका के परिजनों ने ली जान

Mon, 20 Mar 2023 09:50 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, मुक्तसर

सार

मोटरसाइकिल रिपेयरिंग की दुकान करने वाले तिलकराज उर्फ काली मिस्त्री के बेटे राहुल (30) के उसी के घर के सामने रहने वाले काला राम की शादीशुदा बेटी के साथ प्रेम संबंध बन गए थे। काला राम की बेटी का श्री गंगानगर में विवाह हुआ था। मगर मलोट आने-जाने पर घर आमने-सामने होने के कारण युवती के राहुल के साथ प्रेम संबंध बन गए
विज्ञापन
Muktasar News - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मलोट में लीव इन रिलेशनशिप में रह रहे युवक की युवती के परिजनों ने मार-पीट कर बेरहमी से हत्या कर दी। इस मामले में थाना सिटी मलोट पुलिस ने युवती पक्ष के चार महिलाओं सहित दस लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं अधीन केस दर्ज किया है। 

विज्ञापन


जानकारी अनुसार, मोटरसाइकिल रिपेयरिंग की दुकान करने वाले तिलकराज उर्फ काली मिस्त्री के बेटे राहुल (30) के उसी के घर के सामने रहने वाले काला राम की शादीशुदा बेटी के साथ प्रेम संबंध बन गए थे। काला राम की बेटी का श्री गंगानगर में विवाह हुआ था। मगर मलोट आने-जाने पर घर आमने-सामने होने के कारण युवती के राहुल के साथ प्रेम संबंध बन गए और वह पति को छोड़ राहुल के साथ सहमति संबंध में मलोट में ही रहने लगी।

बताते हैं कि युवक राहुल भी तलाकशुदा था। राहुल का अपनी बीवी से एक बेटा भी है और मगर राहुल का पत्नी से तलाक हो चुका है। राहुल का परिवार इस समय किराए के मकान में रह रहा है क्योंकि उनके खुद के मकान का मरम्मत के चलते निर्माण कार्य चल रहा है। रविवार को मकान का निर्माण कार्य चल रहा था। तिलकराज ने घर पर मकान की मरम्मत के चलते मिस्त्री लगा रखे थे। इसी दौरान राहुल अपने पिता के पास पहुंचा। लड़की के परिजनों को इस बात का पता चल गया तो लड़की पक्ष के करीब आठ से दस लोग भी घर पहुंच गए और बेसबॉल, रॉड, ईंटों से राहुल व उसके पिता तिलकराज को पीटना शुरू कर दिया। इस दौरान बेरहमी से वार कर राहुल की हत्या कर दी। जबकि उसका पिता घायल हो गया। जिसे सरकारी अस्पताल मलोट में दाखिल कराया गया है। उधर, जब थाना सिटी प्रभारी वरुण मट्टू से बात की गई तो उन्होंने बताया कि युवक-युवती दोनों दो वर्ष से अपने परिवार से अलग सहमति संबंध में रह रहे थे।
विज्ञापन


इस मामले में पुलिस ने तिलकराज के बयान पर युवती के पिता काला राम, उसकी पत्नी रानो उर्फ रानी, बेटा अंकित कुमार उर्फ कोकली, काला राम के भाई विनोद कुमार, तमन्ना, अंकुश कुमार, सुनीता, मोनिका और सन्नी वासी राजपाल एमसी वाली गली, वाल्मीकि मोहल्ला बुर्जा रोड के खिलाफ धारा 302/307/452/148/149 तहत केस दर्ज कार्रवाई शुरू कर दी है। फिलहाल अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें