फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: 46 लाख रुपये लेकर भी नहीं करवाई मकान की रजिस्ट्री, धोखाधड़ी का केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-15डी में स्थित मकान में पहली मंजिल पर फ्री होल्ड मकान दिलवाने के नाम पर 46 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। इस मामले में पुलिस को शिकायत दी गई जिसके आधार पर सेक्टर-17 पुलिस थाने में लोकेश कुमार व अन्य के खिलाफ आईपीसी 420, 120बी के तहत केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

इस बारे में हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर के कृष्णा नगर वार्ड नंबर-1 निवासी मनीष सहगल ने शिकायत में बताया कि लोकेश कुमार और अन्य निवासी सेक्टर-22बी और सेक्टर-17 के देव एसोसिएट्स एससीओ नंबर 73-75 ने फ्री होल्ड आवासीय के 30% शेयर (पहली मंजिल) की बिक्री/खरीद के संबंध में एक समझौता किया। दोनों पक्षों के बीच 20 जून 2018 को मकान की खरीद-फरोख्त का यह समझौता हुआ था। उस समय लोकेश कुमार ने खुद को उक्त संपत्ति के 30 प्रतिशत हिस्से का पूर्ण मालिक होने का दावा किया था। उनके द्वारा 46 लाख रुपये की राशि भी समय पर दे दी गई, लेकिन मकान शिकायतकर्ता के नाम पर रजिस्टर्ड करवाने में आरोपी पक्ष लंबे समय से आनाकानी कर रहा है। अब पुलिस को शिकायत दी गई, जिसके आधार पर केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें