फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: कॉलेजों में बीएड के लिए पंजीकरण खत्म, 6 जुलाई तक जमा करवानी होगी फीस

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। शहर के पांच विभिन्न बीएड कॉलेजों में दाखिला प्रक्रिया के लिए पंजीकरण सोमवार को खत्म हो गया है। दाखिला परीक्षा के आधार पर कॉलेजों में दाखिला दिया जाएगा। उम्मीदवारों को 10 जुलाई तक सभी जानकारी के साथ आवेदन फॉर्म पूरा कर जमा करवाना होगा। फॉर्म पूरा कर जमा नहीं करने की स्थिति में दाखिला रद्द माना जाएगा। पांचों कॉलेजों में 270 सीटों पर दाखिला प्रक्रिया आयोजित करवाई जा रही है। सभी कॉलेजों में 40 प्रतिशत सीटें शहर के निवासियों के आरक्षित हैं, जिन्होंने ग्रेजुएशन भी यहीं से उत्तीर्ण की है। ऐसे उम्मीदवारों को यूटी पूल में रखा जाएगा। ओपन पूल के लिए 40 प्रतिशत सीटें रखी गई है। कॉलेज, कोर्स और सीटें :
विज्ञापन

1. गवर्नमेंट कॉलेज ऑफ एजुकेशन-20 - बीएड - 100
2. देव समाज कॉलेज ऑफ एजुकेशन- 36 - बीएड - 100
3. गवर्नमेंट रिहेबिलेशन इंस्टीट्यूट फॉर इंटैलेक्चुअल डिस्बेलिटीज (ग्रिड) - 31 - बीएड स्पेशल एजुकेशन (इंटैलुक्चुएल डिस्बेलिटी) - 30
4. गवर्नमेंट कॉलेज ऑफ योग एजुकेशन एंड हेल्थ -23 - बीएड योग - 20
5. ब्राह्रारिषी योग ट्रेनिंग कॉलेज-19 - बीएड योग - 20


परीक्षा में 100 अंकों के पूछे जाएंगे बहु वैकल्पिक प्रश्न
परीक्षा में 100 अंकों के बहु वैकल्पिक प्रश्न पूछे जाएंगे। इसमें जनरल अवेयरनेस के 20 अंक, टीचिंग पॉटेंशियल के 20 अंक, जनरल मेंटल एबिलिटी टेस्ट के 20 अंक, अंग्रेजी के 20 अंक और पंजाबी/हिंदी के 20 अंक के प्रश्न होंगे। इसमें जिन उम्मीदवारों ने दसवीं में पंजाबी नहीं पढ़ी हैं, उनके लिए हिंदी अनिवार्य है। परीक्षा 23 जुलाई को सुबह 10.30 से 12.30 बजे तक आयोजित की जाएगी। दाखिला आवेदन फॉर्म फीस जनरल कैटेगरी के लिए 2400 रुपये और एससी, एसटी और पीडब्ल्यूडी के लिए 1200 रुपये है।
विज्ञापन


ये रहेगा दाखिला कार्यक्रम
ऑनलाइन फीस जमा करने का आखिरी दिन : 6 जुलाई
दाखिला फॉर्म पूरा करने का आखिरी दिन : 10 जुलाई
एडमिट कार्ड जारी होने का समय : 18 जुलाई के बाद
दाखिला परीक्षा का दिन : 23 जुलाई
परीक्षा परिणाम जारी होने का दिन : 9 अगस्त
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें