फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CM को सिरोपा न देने का मामला, अरदासिए के समर्थन में 'आप'

Sun, 05 Jun 2016 07:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नडाला (कपूरथला)
विज्ञापन
सुखपाल खैरा - फोटो : file photo
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी के नेताओं ने श्री दरबार साहिब में मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल को सिरोपा न देने के भाई बलबीर सिंह के फैसले को सही करार दिया है। आप ने उनके इस कार्य की प्रशंसा की है, वहीं उनको सिख कौम के सही जज्बातों का आकलन करने वाला बताया है। मीडिया से मुखातिब आप प्रदेश प्रवक्ता सुखपाल सिंह खैरा ने कहा कि यह उनके जमीर की आवाज थी, जो पंजाब में श्री गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी की घटनाओं में सीएम को जिम्मेदार ठहरा रही थी।
विज्ञापन


खैरा की बात का समर्थन पंजाब किसान डायलॉग के चेयरमैन कंवर संधू, किसान लेबर विंग के चेयरमैन कैप्टन जीएस कंग, चंद्रसुधा डोगरा और यामिनी गोमर ने भी किया। सभी खैरा की ओर से नडाला में दोआबा के पहले किसान डायलॉग कार्यक्रम में शिरकत करने आए थे। खैरा ने कहा कि आप अरदास करने वाले बलबीर सिंह के साथ है और उनके निर्णय की प्रशंसा करती है। संत ढडरियांवाले पर हमले में सीएम जानबूझ कर सीबीआई जांच से बच रहे हैं, क्योंकि उन्हें मालूम है कि इसकी जांच उनके गलियारों तक पहुंचने वाली है।

खैरा ने कहा कि डिप्टी सीएम सुखबीर बादल झूठ बोल रहे हैं कि पंजाब में निवेश को एनआरआई उत्सुक हैं। एनआरआई अपनी जमीनें बेचकर विदेश जा रहे हैं। डायलॉग कार्यक्रम में 400 फार्म भरे गए, जिनमें किसानों ने किसानी को उबारने के लिए सुझाव दिए। इन्हें पार्टी आगामी विस चुनाव में अपने मैनीफेस्टो में शामिल करेगी। पंजाब डायलॉग के चेयरमैन कंवर संधू ने कहा कि पंजाब में हर वर्ग के सुझाव लिए जा रहे हैं। पंजाब किसान डायलॉग की सदस्य चंद्रसुधा डोगरा ने कहा कि अगला डायलॉग प्रोग्राम माझा में होगा, जहां पर किसानों की बार्डर से जुड़ी समस्याएं भी सुनी जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें