फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टोल प्लाजा पर गर्मी की मार, दिन में 50 हजार की जगह गुजर रहे 15 हजार वाहन, रात में लग जाती लंबी लाइनें

Fri, 29 May 2020 01:18 AM IST
ajay kumar सुदेश तनेजा, राजपुरा ( पंजाब)

सार

  • टोल बैरियर की 14 में से छह लाइनें खुलीं, 16 में से सिर्फ दस कर्मचारी ही कर रहे काम
  • दोनों तरफ की दो-दो लाइनों में फास्टैग और एक-एक लाइन में कैश भुगतान के हैं काउंटर
विज्ञापन
शंभू टोल प्लाजा
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लॉकडाउन और गर्मी के कारण शंभू टोल प्लाजा पर वाहनों की संख्या में भारी कमी आ गई है। ऐसे में टोल की 14 में से केवल छह लाइनों को ही उपयोग में लाया जा रहा है।

विज्ञापन


अधिकतर वाहन सुबह व रात के समय ही अपना सफर तय कर रहे हैं। दिन में हालात सामान्य हैं लेकिन रात को लंबी-लंबी लाइनें लग जाती हैं। जिस टोल प्लाजा पर पहले रोजाना 45 से 50 हजार तक वाहन गुजरते थे, अब करीब 14 से 15 हजार वाहन गुजर रहे हैं। 

वाहनों की संख्या कम होने से काउंटर पर काम करने वाले 16 में से केवल 10 कर्मचारियों को शिफ्टों में बुलाया जा रहा है। जरूरत पड़ने व वाहनों की संख्या ज्यादा होने पर दो इमरजेंसी लाइनें खोली जाती हैं।
विज्ञापन


नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने फास्टैग वालों को राहत देते हुए दोनों तरफ की दो-दो लाइन एक्टिव रखी हैं। वाहनों की संख्या ज्यादा होने पर इनकी संख्या तीन-तीन की जाती है, जबकि कैश भुगतान केवल एक-एक लाइन पर हो रहा है।

विज्ञापन

किसी भी कर्मचारी को हटाया नहीं गया

शंभू टोल प्लाजा
शंभू टोल प्लाजा के मैनेजर वरुण शर्मा ने बताया कि टोल कलेक्शन पर काम करने वाले किसी भी कर्मचारी को नहीं हटाया गया। शिफ्टों में उन्हें बुलाया जाता है। वाहनों की भारी कमी को देखते हुए ही कर्मचारी कम बुलाए जा रहे हैं।

पिछले वर्ष इसी सीजन में रोजाना करीबन 50 हजार गाड़ियां निकलती थी लेकिन इस बार संख्या केवल 15 हजार ही रह गई है। लॉकडाउन और बीमारी के डर से टूरिस्ट भी नहीं निकल रहे। स्कूल बंद होने की वजह से भी वाहनों में कमी आई है। रही-सही कसर भीषण गर्मी ने निकाल दी है।

रात को कैश काउंटर पर लग जाती है भीड़
राजपुरा से लखनऊ अपने वाहन से जाने वाले सुमित कुमार ने बताया कि नई गाड़ी ली है, इसलिए अभी फास्टैग नहीं लगवाया है। कैश की लाइन में लगा लेकिन लंबी लाइन होने से बीस मिनट से ज्यादा रुकना पड़ा। वाहन चालक सुरिंदर सिंह ने बताया कि बुधवार दोपहर के समय जब वह पंजाब की तरफ टोल प्लाजा से निकला तो कैश वाली लाइन में मुश्किल से 10-12 वाहन थे। बढ़ती गर्मी के कारण लोग रात को ही सफर कर रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें