फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा की थर्मल इकाइयों में बिजली उत्पादन लागत घटी

Fri, 08 Apr 2016 07:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/चंडीगढ़
विज्ञापन
‌ब‌िजली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हरियाणा बिजली उत्पादन निगम की थर्मल उत्पादन इकाइयों की वास्तविक उत्पादन लागत वित्तीय वर्ष 2014-15 की तुलना में वित्तीय वर्ष 2015-16 के दौरान 5.6 प्रतिशत कम हो गई है। निगम ने अपने थर्मल पावर स्टेशनों की दक्षता में सुधार लाने व उत्पादन की लागत को और कम करने के लिए एक मिशन पर काम शुरू किया है।
विज्ञापन


हरियाणा बिजली उत्पादन निगम के प्रवक्ता ने बताया कि सरप्लस बिजली की उपलब्धता के कारण वितरण कंपनियों की ओर से बिजली की परिगणना विभिन्न स्रोतों से उपलब्ध बिजली की लागत के आधार पर तैयार वरिष्ठता क्रम के अनुसार की गई है।

पानीपत, हिसार और यमुनानगर में अपने पावर स्टेशनों से उत्पादन लागत को कम करना निगम की सर्वोच्च प्राथमिकता है। प्रवक्ता ने बताया कि निगम के थर्मल पावर स्टेशनों पर दक्षता सुधार एवं लागत कटौती के विभिन्न उपाय शुरू किए गए हैं।
विज्ञापन


हरियाणा विद्युत उत्पादन निगम ने नेशनल थर्मल पावर कार्पोरेशन और देश की बेहतर विद्युत उत्पादन कंपनियों के श्रेष्ठ प्रचालन और रखरखाव परंपराओं को अपनाया है।

इसके अतिरिक्त थर्मल उत्पादन इकाइयों के प्रचालन व रखरखाव के दौरान सामने आने वाली गंभीर समस्याओं के संबंध में परामर्श के लिए बीएचईएल (पुरानी)/एनटीपीसी और एसईसी चाइना की सेवाएं भी ली जाती हैं।

उन्होंने बताया कि दक्षता सुधार एवं लागत कटौती उपाय शुरू होने के बाद, हरियाणा विद्युत उत्पादन निगम के थर्मल स्टेशनों पर प्रदर्शन मानकों अर्थात स्टेशन हीट रेट, विशिष्ट तेल खपत, विशिष्ट कोयला खपत और गौण ऊर्जा खपत में काफी सुधार आया है।

प्रवक्ता ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2015-16 (फरवरी, 2016 तक) के दौरान हरियाणा विद्युत उत्पादन निगम ने 2385 केसीएएल/केडब्ल्यूएच की स्टेशन हीट रेट, 0.76 एमएल/ केडब्ल्यूएच की विशिष्ट तेल खपत, 654 जीएम/केडब्ल्यूएच की विशिष्ट कोयला खपत तथा 7.79 प्रतिशत की गौण ऊर्जा खपत हासिल की है, जोकि इसके गठन से लेकर अब तक की न्यूनतम है।

प्रदर्शन मानकों में सुधार के साथ हरियाणा विद्युत उत्पादन निगम की थर्मल उत्पादन इकाइयों की वास्तविक उत्पादन लागत वित्तीय वर्ष 2014-15 की तुलना में वित्तीय वर्ष 2015-16 के दौरान लगभग 5.6 प्रतिशत कम हो गई है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें