फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाल सब्जियों का सूप

Fri, 03 Jan 2014 04:31 PM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
सर्दी का मौसम और गरमा गरम सूप सभी की आवश्यकता है, ऐसे में अगर सूप लाल सब्जियों का हो तो शरीर में एनर्जी भी बनी रहती है। इस सूप में चुकन्दर, लाल पत्ता गोभी, लाल गाजर और लाल शिमला मिर्च आदि सभी तरह की लाल सब्जियों का प्रयोग किया जा सकता है। तो आइए जानते हैं, कैसे बनेगा ये लाल वेजिटेबल सूप...
विज्ञापन


आवश्यक सामग्री-
चुकन्दर - 1 मीडियम आकार का
लाल पत्ता गोभी - एक कटोरी कटा हुआ
गाजर - 1 मीडियम आकार की
लाल शिमला मिर्च - 1 मीडियम आकार की
वेबी कार्न - 4-5 लम्बे लम्बे टुकड़े काट लीजिये
ब्रोकली - एक छोटी कटोरी कटा हुआ
कार्न फ्लोर - 1 बड़ा चम्मच
मक्खन - 2 टेबिल स्पून
अदरक - 1 इंच लम्बा टुकड़ा (कद्दूकस किया हुआ या पेस्ट)
सफेद मिर्च - आधा छोटी चम्मच
काली मिर्च - आधा छोटी चम्मच
नमक - स्वादानुसार
चिल्ली सास - 1 बड़ा चम्मच
नीबू - छोटे नीबू का रस

विधि-
सारी सब्जियां धोकर, काटकर तैयार कीजिए।कार्न फ्लोर को आधा छोटी कटोरी पानी में घोल लिजिए। ध्यान रहे गुठलियां न बनें। एक भारी तले के बर्तन में डेढ़ चम्मच मक्खन डाल कर गरम कीजिए। अदरक का पेस्ट और चुकन्दर डालकर 2 मिनट तक मध्यम आंच पर भून लें। अब बाकी की सभी सब्जियां डाल दीजिए और 2-3 मिनट तक चलाते हुए भून लें। अब सब्जियों को ढककर 2 मिनट तक धीमी आंच पर पकने दें।फिर इन सब्जियों में 700 ग्राम पानी, कार्न प्लोर का घोल, सफेद मिर्च, काली मिर्च, नमक और चिल्ली सास डाल दें।सूप को उबाल आने तक लगातार चलाते रहें।  उबाल आने के बाद धीमी आंच पर 3-4 मिनिट तक पकने दें।लाल वेजिटेबल सूप तैयार है। अब इसमें नींबू का रस मिलाएं। बाउल में निकालकर मक्खन और हरे धनिए से सजा कर गर्म-गर्म सर्व करें। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें