फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैनिटाइजर और मास्क मांगने पर रेडक्रॉस ने निकाले 8 कर्मचारी, डीसी समेत 5 को कानूनी नोटिस

Fri, 05 Jun 2020 02:12 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन
लॉकडाउन पीरियड में बिना नोटिस दिए रेड क्रॉस सोसायटी ने आठ कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया। आरोप है कि कर्मचारियों ने कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए सैनिटाइजर और मास्क की मांग की थी, जिसके बाद रेडक्रॉस सोसायटी के मैनेजर ने उन्हें नौकरी से निकाल दिया।
विज्ञापन


जिला एवं सत्र न्यायालय के अधिवक्ता पुनीत छाबड़ा ने इस मामले में डीसी सहित पांच लोगों को पार्टी बनाकर कानूनी नोटिस भेजा है। अधिवक्ता की ओर से भेजे गए नोटिस में उल्लेख किया गया है कि लॉकडाउन के दौरान वायरस संक्रमण से बचने के लिए रेडक्रॉस सोसायटी में कार्य करने वाले आठ कर्मचारियों ने मैनेजर से मास्क और सैनिटाइजर की मांग की थी।

इस पर 22 मार्च को मैनेजर के द्वारा अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया गया। हालांकि कर्मचारियों के द्वारा इस दौरान मैनेजर से नौकरी पर रखे जाने की काफी मिन्नतें भी की गईं, लेकिन मैनेजर ने एक न सुनी।
विज्ञापन


नोटिस में यह भी उल्लेख किया गया है कि नौकरी से निकाले जाने से पूर्व 18 फरवरी को आठों युवाओं ने डीसी को मैनेजर के अभद्र व्यवहार की शिकायत की थी, जिससे नाराज होकर मैनेजर ने कहा कि वह ऊंची पहुंच वाला है उसका कोई कुछ भी नहीं बिगाड़ सकता। अधिवक्ता ने डीसी सहित एडीसी, रेडक्रॉस सोसायटी सेक्टर 11, 12 और ठेकेदार को पार्टी बनाया है।

क्या है नियम
अधिवक्ता पुनीत छाबड़ा ने बताया कि किसी को भी कंपनी से नौकरी से निकाले जाने से पूर्व एक महीने का नोटिस देना अनिवार्य है, यदि किसी कारणवश कंपनी कर्मचारी को नोटिस नहीं देती है तो उसे कर्मचारी को एक महीने की सैलरी एडवांस में देनी होती है।

नोटिस में तीन मांगों का उल्लेख
डिप्टी कमिश्नर को भेजे गए कानूनी नोटिस में अधिवक्ता की ओर से तीन मांगों का उल्लेख किया गया है। इमसें नौकरी से निकाले गए आठों कर्मचारियों को दो माह की सैलरी देने के साथ ही नौकरी पर पुन: रखने के अलावा दोषी रेडक्रॉस सोसायटी के मैनेजर मोहन लाल के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की गई है।

हां, मामला मेरे संज्ञान में है। इस मामले में रेडक्रॉस सोसायटी के मैनेजर मोहन लाल से कानूनी नोटिस पर जवाब मांगा गया है। यदि इस मामले में किसी प्रकार की लापरवाही उजागर होती है तो दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

- मनदीप सिंह बराड़, डिप्टी कमिश्नर, चंडीगढ़
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें