19 पोलिंग बूथों पर होगा रेड कारपेट वेलकम
- फोटो : File Photo
मतदान को बढ़ावा देने के लिए निर्वाचन आयोग की ओेर से जिले के तीन हलकों में अब 19 पोलिंग स्टेशनों पर आने वाले वोटरों का रेड कारपेट वेलकम निर्वाचन आयोग की ओर से किया जाएगा। इसके लिए तीनों हलकों में तैयारियां शुरू हो चुकी हैं।
जानकारी के मुताबिक जिला निर्वाचन कार्यालय की तरफ से मॉडल पोलिंग बूथ बनाते समय सारे पैरामीटर देखे गए हैं। उसके बाद ही पोलिंग बूथ बनाने संबंधी फैसला लिया गया है। निर्वाचन कार्यालय के अनुसार मॉडल पोलिंग स्टेशनों पर आने वाले वोटरों का स्वागत होगा। पोलिंग बूथ पर व्हील चेयर की भी सुविधा रहेगी। वहीं, मतदान करने के बाद लोग अपने सुझाव भी निर्वाचन कार्यालय को दे पाएंगे। आयोग ने खरड़ और मोहाली में सात-सात और डेराबस्सी में पांच पोलिंग स्टेशन बनाए हैं।
हलका मोहाली
पोलिंग स्टेशन संख्या
फेज दो स्थित ज्ञान ज्योति स्कूल 02
रतन कॉलेज सोहाना 02
बीएचएस सोहाना 03