फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: वेस्टर्न कमांड समेत कई संस्थानों की सुरक्षा के लिए रेड अलर्ट, चप्पे-चप्पे पर सेना की नजर

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। वेस्टर्न कमांड, 3बीआरडी एयरफोर्स स्टेशन, मोहाली एयरपोर्ट, चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन और डीआरडीओ समेत अन्य महत्वपूर्ण संस्थानों की सुरक्षा को लेकर रेड अलर्ट है। सेना के साथ आईबी व अन्य सुरक्षा एजेंसियां शहर में होने वाली पल-पल की गतिविधि पर नजर बनाए हुए हैं। उधर, पंजाब में वेस्टर्न कमांड के अधीन आने वाली सीमाओं पर चल रही गतिविधियों पर नजर रखने के लिए विशेष कंट्राेल रूम बनाया गया है।
विज्ञापन

वायुसेना मुख्यालय की ओर से 3बीआरडी एयरफोर्स स्टेशन के विंग कमांडर समेत कई अधिकारियों को अंबाला एयरफोर्स बेस पर तैनात किया गया है। 3बीआरडी के आसपास सीसीटीवी कैमरों के जरिए नजर रखने के साथ हथियारों के साथ सेना के जवानों को तैनात किया गया है। किसी भी बाहरी व्यक्ति की एंट्री बैन कर दी गई है। वहीं. अंदर चल रहे सभी अन्य कार्यक्रमों को रोक दिया गया है। हालांकि, युद्ध जैसी किसी भी स्थिति से निपटने के लिए वायुसेना मुख्यालय की ओर से मोहाली एयरपोर्ट को एयरफोर्स के अधीन किया गया है। सेना या एयरफोर्स के अलावा किसी को एंट्री नहीं दी जा रही है। डीआरडीओ के आसपास भारी संख्या में सुरक्षा बलों को तैनात किया गया है। वहीं, पंजाब बॉर्डर पर हो रही गतिविधियों को पर कमांड मुख्यालय में बनाए गए कंट्रोल रूम से नजर रखी जा रही है। इसकी सारी जानकारी तुरंत अधिकारियों को दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें