हरियाणा पुलिस ने अपनी ओर से इन भर्तियों की पूरी तैयारियां कर ली हैं। भर्तियों के नए नियमानुसार प्रस्ताव भी आगे भिजवा दिया है। लेकिन पिछले दिनों हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग में भर्ती घोटाले का पर्दाफाश हो गया है, इसलिए ये भर्तियां कुछ समय के लिए लेट हो सकती है। इस भर्ती घोटाले में घोटालेबाज धांधली इंटरव्यू में ही फर्जी अंक लगवाने में ही करते थे। लेकिन अब जब भी उक्त पुलिस भर्तियां होंगी, तो इसमें इंटरव्यू होगा ही नहीं।
बीएस संधू, पुलिस महानिदेशक , हरियाणा ने बताया कि पुलिस भर्ती नियमों में संशोधन के बाद विभाग ने अपना प्रस्ताव आगे फारवर्ड कर दिया है। बिना इंटरव्यू के ही अब ये भर्तियां होंगी। पुलिस के पास इस वक्त जांच अफसर रैंक के कर्मियों की बहुत कमी है। इसलिए फिलहाल अच्छे ट्रैक रिकार्ड वाले रिटायर्ड पुलिस कर्मियों को अनुबंध पर रखा गया है। लेकिन उम्मीद है इस साल पुलिस महकमे में कुल रिक्त पदों का 50 से फीसदी भर्तियां हो जाएंगी। सरकार इसे लेकर काफी गंभीर है।