फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षकों की भर्ती: चंडीगढ़ शिक्षा विभाग ने 90 TGT और 158 JBT के लिए मांगे आवेदन, कांट्रेक्ट के होंगे सभी पद

Fri, 16 Sep 2022 02:09 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

शिक्षा विभाग की ओर से भर्ती प्रक्रिया की जानकारी वेबसाइट के साथ ट्वीटर हैंडल पर भी साझा की गई है। उम्मीदवारों के चयनित होने के बाद जेबीटी शिक्षकों की तनख्वाह महीने की 29,200 रुपये होगी।
विज्ञापन
Teacher - फोटो : फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंडीगढ़ शिक्षा विभाग की ओर से टीजीटी के 90 और जेबीटी के 158 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू की गई है। विभाग के पास गुरुवार शाम तक टीजीटी के लिए 699 और जेबीटी के लिए 189 आवेदन मिले हैं। ये सभी पद कांट्रैक्चुअल होंगे। उम्मीदवारों को वेबसाइट ssa.chd.nic.in पर आवेदन करना होगा।

विज्ञापन


शिक्षा विभाग की ओर से भर्ती प्रक्रिया की जानकारी वेबसाइट के साथ ट्वीटर हैंडल पर भी साझा की गई है। उम्मीदवारों के चयनित होने के बाद जेबीटी शिक्षकों की तनख्वाह महीने की 29,200 रुपये होगी। इन पदों पर आवेदन करने के लिए जनरल कैटेगरी के उम्मीदवारों को एक हजार रुपये शुल्क देना होगा। आरक्षित श्रेणी के लिए 500 रुपये शुल्क तय किया गया है। इन पदों पर चयन लिखित परीक्षा के माध्यम से होगा। लिखित परीक्षा की तारीख का अभी एलान नहीं किया गया है। ऑनलाइन आवेदन भरने की अंतिम तिथि 6 अक्तूबर और फीस जमा करने की अंतिम तारीख 10 अक्तूबर है। जेबीटी परीक्षा आयोजन करने की तारीख अभी घोषित नहीं की गई है।

टीजीटी में इन विषयों में इतने पदों पर होगी भर्ती

शिक्षा विभाग की ओर से निकाली गई भर्ती में टीजीटी अंग्रेजी के 17, गणित के 17, हिंदी के दो, पंजाबी के दो, विज्ञान नॉन मेडिकल के 31, विज्ञान मेडिकल के चार और सोशल स्टडीज के 16 पदों पर शिक्षकों की भर्ती की जाएगी। इन पदों के लिए उम्मीदवार 12 सितंबर से लेकर 3 अक्तूबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की फीस ऑनलाइन 6 अक्तूबर दोपहर 2 बजे तक जमा करवा सकते हैं। टीजीटी पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की शैक्षणिक योग्यता में बीए/बीएससी नॉन मेडिकल, बीएड के साथ सीटेट-2 उत्तीर्ण होना शामिल है। भर्ती के लिए लिखित परीक्षा के आधार पर ही मेरिट तैयार कर नियुक्ति की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें