फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रेजुएशन कर चुके युवाओं के लिए बैंक में अफसर बनने का मौका, 2313 पदों पर भर्ती

Tue, 21 Feb 2017 09:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
परीक्ष्‍ाा, स्‍टूूडेंट्स - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
ग्रेजुएशन कर चुके युवाओं के लिए सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका। बैंक में 2313 पदों पर भर्ती होनी है, आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने प्रोबेशनरी ऑफिसर पद के लिए आवेदन मांगे हैं।
विज्ञापन


इस भर्ती में ग्रेजुएशन कर चुके और ग्रेजुएशन कर रहे उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। साथ ही भर्ती में आरक्षण के नियमों के अनुसार आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को उम्र सीमा और आवेदन फीस में छूट दी गई है। भर्ती से जुड़ी जानकारी इस प्रकार है

पद का विवरण
भर्ती में प्रोबेशनरी ऑफिसर पद के लिए आवेदन मांगे गए हैं और कुल 2313 पदों पर भर्ती होनी है। भर्ती में आरक्षण के अनुसार पदों की संख्या को विभाजित किया गया है, जिसमें एससी वर्ग के लिए 347 पद, एसटी वर्ग के लिए 350 पद, ओबीसी वर्ग के लिए 606 पद, अनारक्षित वर्ग के लिए 1010 पद आरक्षित है। वहीं चयनित होने वाले उम्मीदवारों की पे-स्केल 23700 रुपये से 42020 रुपये होगी।
विज्ञापन


 

आवयक योग्यताएं और आयु सीमा

परीक्ष्‍ाा, स्‍टूूडेंट्स
योग्यता- भर्ती में किसी भी विषय से ग्रेजुएशन कर चुके उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। वहीं ग्रेजुएशन के फाइनल ईयर में पढ़ रहे उम्मीदवार भी अप्लाई कर सकते हैं, लेकिन उन्हें इंटरव्यू के वक्त ग्रेजुएशन से जुड़े सभी दस्तावेज जमा करने होंगे।

आयु सीमा- इस पदों के लिए 21 से 30 साल तक के उम्मीदवार अप्लाई कर सकते हैं और यह उम्र 1 अप्रैल 2017 के आधार पर तय की जाएगी। साथ ही आयु सीमा में ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को 3 साल, एससी और एसटी वर्ग के उम्मीदवारों को 5 साल और दिव्यांग उम्मीदवारों को 10 साल की छूट दी गई है।

आवेदन फीस- भर्ती में आवेदन करने के लिए अनारक्षित वर्ग के उम्मीदवार को 600 रुपये जबकि एससी, एसटी और दिव्यांग वर्ग के उम्मीदवारों को 100 रुपये फीस का भुगतान करना होगा। फीस का भुगतान इंटरनेट बैंकिंग, डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, आईएमपीएस आदि से किया जा सकता है।
विज्ञापन

इस तरह करना होगा अप्लाई

परीक्ष्‍ाा, स्‍टूूडेंट्स - फोटो : अमर उजाला
नियुक्ति लोकेशन- चयनित उम्मीदवारों को भारत में कहीं भी नियुक्त किया जा सकता है।
चयन प्रक्रिया- उम्मीदवारों का चयन प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और डेस्क्रिप्टिव टेस्ट के माध्यम से उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।
कैसे करें अप्लाई- इन पदों के लिए आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवार वेबसाइट www.sbi.co.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

याद रखने वाली तारीखें
ऑनलाइन आवेदन फॉर्म जमा करने की शुरुआत- 7 फरवरी 2017
ऑनलाइन आवेदन फॉर्म जमा करने की आखिरी तारीख- 6 मार्च 2017
फीस जमा करने की आखिरी तारीख- 6 मार्च 2017
ऑनलाइन परीक्षा की तारीख- 29, 30 अप्रैल और 7 मई 2017
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें