फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा रोडवेज में 1175 चालकों की भर्ती

Sun, 02 Mar 2014 12:46 PM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने विभिन्न श्रेणियाें के 1900 से अधिक पदाें पर भर्ती के लिये ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं।
विज्ञापन


एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि परिवहन विभाग में चालक (भारी वाहन) के 1175 पदाें पर भर्ती की जाएगी।  खेल एवं युवा मामले विभाग में विभिन्न खेलों के जूनियर कोचों की नियुक्ति की जाएगी।     

जिनमें एथलेटिक्स के 10, बैडमिंटन के 10, बॉक्सिंग के 15, क्रिकेट के 15, फेंसिंग के पांच, फुटबॉल के 10, जिम्नास्टिक के 10, जूडो के 15, कायाकिंग व कैनोइंग के पांच, शूटिंग के पांच, टेबल टेनिस के 15, ताइक्वांडो के 10, वेटलिफ्टिंग के 10, कबड्डी के 35 पद और खो-खो के 10 पद शामिल हैं।
विज्ञापन

प्रवक्ता ने बताया कि सहकारी समितियां, हरियाणा में निरीक्षक के 9, उप-निरीक्षक के 188, सीनियर ऑडिटर के 9, ऑडिटर के 28 तथा जूनियर ऑडिटर के 7 पद भरे जाएंगे।  
मुख्य निर्वाचन अधिकारी, हरियाणा के कार्यालय में इलेक्शन कानूनगो के पांच तथा मुख्य विद्युत निरीक्षक के कार्यालय में जूनियर इंजीनियर (इलेक्ट्रीकल) के एक पद के लिये भी आवेदन मांगे गए हैं।
इसके अलावा, आर्थिक एवं सांख्यिकीय विश्लेषण विभाग में सहायक अनुसंधान अधिकारी/सहायक जिला सांख्यिकीय अधिकारी/सहायक योजना अधिकारी/स्क्रूटनी इंस्पेक्टर के छह तथा फील्ड असिस्टेंट के चार पदाें के लिये आवेदन भी मांगे गए हैं।
    प्रवक्ता ने बताया कि खाद्य एवं आपूर्ति विभाग में इंस्पेक्टर लीगल मेट्रोलॉजी के 9, खाद्य एवं आपूर्ति निरीक्षक के आठ, ऑडिटर के एक तथा मैनुअल असिस्टेंट के 4 पदाें पर भर्ती की जाएगी।
इसी प्रकार, खाद्य एवं औषध प्रशासन विभाग में केमिस्ट के छह, वरिष्ठ विश्लेषण सहायक के दो और सांख्यिकीय सहायक के एक पद के लिये आवेदन मांगे गए हैं।
इसके अतिरिक्त, स्वास्थ्य सेवाएं विभाग में डाइटीशियन के 7 पदाें तथा ट्यूबरक्लोसिस हेल्थ विजीटर के 8 पदाें पर भर्ती की जाएगी। प्रवक्ता ने बताया कि उच्चतर शिक्षा विभाग में हॉस्टल सुपरिंटेंडेंट (पुरुष) के 4 पदाें तथा हॉस्टल सुपरिंटेंडेंट (महिला) के 6 पदाें के लिये भी आवेदन मांगे गए हैं।
सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग ने ड्राफ्टसमैन के 76, ऑटीफिशर का एक (बीबीएमबी के लिए), इलेक्ट्रीशियन के 9 (बीबीएमबी के लिए) और मैसन के तीन पद (बीबीएमबी के लिए) हैं।
विज्ञापन

प्रवक्ता ने बताया कि इन पदाें के लिये उम्मीदवाराें को वेबसाइट www.hssc.gov.in या onlinehssc.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन करना होगा।
आवेदन पहली मार्च से 28 मार्च को शाम पांच बजे तक भरे जा सकेंगे। इसके बाद लिंक निष्क्रिय हो जाएगा।
उन्होंने बताया कि इन पदाें के लिये शुल्क जमा करवाने की अंतिम तिथि 31 मार्च होगी।
सभी आवश्यक प्रमाण पत्राें के साथ ऑनलाइन फॉर्म की प्रिंटेड कॉपी सत्यापन/छंटनी-सह-साक्षात्कार के समय लानी होगी।
योग्यताआें/पात्रता शर्तों, आयु तथा प्रमाण पत्राें का निर्धारण ऑनलाइन आवेदन जमा करवाने की अंतिम तिथि 28 मार्च से किया जाएगा।
इस संबंध में अधिक जानकारी के लिये कर्मचारी चयन आयोग की वेबसाइट पर लॉग ऑन किया जा सकता है।
लिखित परीक्षा के आधार पर उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। उम्मीदवार को ऑनलाइन आवेदन करने एवं फीस चालान लेने के 48 घंटों के बाद स्टेट बैंक ऑफ पटियाला में फीस जमा करवानी होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें