फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निगम में शामिल नए इलाकों को लोगों को राहत

Sun, 02 Mar 2014 11:58 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर निगम में हाल ही में शामिल किए गए इलाकों के लोगों को प्रॉपर्टी टैक्स भरने में निगम ने बड़ी राहत दी है।
विज्ञापन


निगम ने तय किया है किए ऐसे लोगों को अपने बनते प्रॉपर्टी टैक्स का छठां हिस्सा ही निगम में जमा कराना होगा। इस संबंधी निगम ने प्रस्ताव भी पास कर दिया है। साथ ही संबंधित शाखाओं को इस बारे में आदेश जारी कर दिए गए हैं।

निगम अधिकारियों के मुताबिक नए नियम के मुताबिक यदि किसी भी व्यक्ति का कुल प्रॉपर्टी टैक्स 120 रुपये बनता है, तो उसे 20 रुपये ही चुकाने होंगे।

वहीं, निगम ने निगम में शामिल किए गए एरिया को अपने अधीन लेने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। इस संबंध में गमाडा को निगम अधिकारियों ने पत्र लिखा है। जिसमें कहा गया है कि जल्दी से जल्दी इलाके को विकसित कर उन्हें सौंपा जाए।
विज्ञापन


निगम अधिकारियों के मुताबिक नए फाइनेंशिलय ईयर से निगम नए इलाकों में अपनी कई सेवाएं शुरू कर देगा। जिससे लोगों को काफी फायदा होगा। निगम कमिश्नर उमाशंकर गुप्ता ने कहा कि नए इलाकों के प्रॉपर्टी टैक्स संबंधी सारी तस्वीर साफ हो गई है।
विज्ञापन


जिक्रयोग है कि कुछ महीने पहले ही निगम में कई सेक्टरों और गांवों को शामिल किया गया था। इसके बाद से ही लोग प्रॉपर्टी टैक्स को लेकर चिंतित थे। इस संबंधी कई बार लोग निगम दफ्तर तक गुहार लगा चुके हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें