फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी नौकरियों में बंपर वैकेंसी, जल्द करें आवेदन

Sat, 01 Mar 2014 12:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने विभिन्न श्रेणियों के 1900 से अधिक पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं। सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि सहकारी समितियां, हरियाणा में निरीक्षक के 9 पद, उप-निरीक्षक के 188 पद, सीनियर ऑडिटर के 9 पद, ऑडिटर के 28 पद तथा जूनियर ऑडिटर के 7 पद भरे जाएंगे।
विज्ञापन

खेल विभाग में खाली पोस्टों के लिए मांगे आवेदन

खेल एवं युवा मामले विभाग में जिन पदों पर भर्ती की जाएगी। उनमें जूनियर कोच एथलेटिक्स के दस पद, जूनियर कोच बैडमिंटन के दस पद, जूनियर कोच बॉक्सिंग के 15 पद, जूनियर कोच क्रिकेट के 15 पद, जूनियर कोच फेंसिंग के 5 पद, जूनियर कोच फुटबॉल के दस पद, जूनियर कोच जिम्नास्टिक के दस पद, जूनियर कोच जूडो के 15 पद, जूनियर कोच कायाकिंग व कैनोइंग के 5 पद, जूनियर कोच शूटिंग के 5 पद, जूनियर कोच टेबल टेनिस के 15, जूनियर कोच ताइक्वांडो के दस, जूनियर कोच वेटलिफ्टिंग के दस, जूनियर कोच कबड्डी के 35 और जूनियर कोच खो-खो के दस पद शामिल हैं।
विज्ञापन

निर्वाचन विभाग और परिवहन विभाग में 1181 पद भ्‍ारे जाएंगे

मुख्य निर्वाचन अधिकारी, हरियाणा के कार्यालय में इलेक्शन कानूनगो के पांच पदों तथा मुख्य विद्युत निरीक्षक के कार्यालय में जूनियर इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल) के एक पद समेत परिवहन विभाग में चालक (भारी वाहन) के 1175 पदों के लिये भी आवेदन मांगे गए हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें