फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh: एजुकेटर शिक्षकों के पदों पर होगी भर्ती, जल्द मांगे जाएंगे आवेदन, तैयारियों में जुटा शिक्षा विभाग

Sun, 13 Jul 2025 06:28 PM IST
शाहिल शर्मा अमर उजाला ब्यूरो चंडीगढ़

सार

पंजाब सरकार प्राथमिक और माध्यमिक स्तर पर 3600 स्पेशल एजुकेटर शिक्षकों के पदों पर भर्ती करने जा रही है। मंत्रिमंडल की बैठक में इन पदों को सृजित करने की मंजूरी दी गई थी, जिनके लिए अब जल्द ही आवेदन मांगे जाएंगे।
विज्ञापन
स्पेशल एजुकेटर शिक्षकों के पदों पर भर्ती - फोटो : freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब सरकार प्राथमिक और माध्यमिक स्तर पर 3600 स्पेशल एजुकेटर शिक्षकों के पदों पर भर्ती करने जा रही है। मंत्रिमंडल की बैठक में इन पदों को सृजित करने की मंजूरी दी गई थी, जिनके लिए अब जल्द ही आवेदन मांगे जाएंगे।
विज्ञापन


शिक्षा विभाग ने भर्ती नियम भी तैयार कर लिए हैं और राज्यपाल की मंजूरी के बाद अधिसूचना जारी कर दी गई है जिसके तहत पदोन्नति के जरिये भी इन पदों को भरा जाएगा। स्पेशल एजुकेटर (मास्टर कैडर) के 1650 पद और स्पेशल एजुकेटर (प्राथमिक कैडर) के 1950 पदों पर यह भर्ती होनी है। इससे सरकारी स्कूलों में पढ़ रहे विशेष आवश्यकता वाले 47 हजार 979 बच्चों को लाभ होगा। इन पदों को व्यावसायिक शिक्षक, आर्ट एंड क्राफ्ट टीचर और ईटीटी पदों से बदला जा रहा है।

विभाग की तरफ से जारी अधिसूचना के अनुसार स्पेशल एजुकेटर (मास्टर कैडर) के लिए 75 फीसदी पदों पर सीधी भर्ती होगी जबकि 25 प्रतिशत पद पदोन्नति से भरे जाएंगे। इसमें भी 20 प्रतिशत पद प्राइमरी स्कूल शिक्षक के लिए आरक्षित किए गए हैं।
विज्ञापन


इसी तरह स्पेशल एजुकेटर (प्राथमिक कैडर) के लिए 90 प्रतिशत पदों पर सीधी भर्ती होगी जबकि 10 प्रतिशत पद पदोन्नति के जरिये भरे जाएंगे। इसमें 8 प्रतिशत प्री प्राइमरी स्कूल शिक्षक और 2 प्रतिशत पद फिजिकल ट्रेनिंग इंस्ट्रक्टर (पीटीआई) के लिए आरक्षित किए गए हैं।
विज्ञापन




 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें