फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: फरवरी की गर्मी तोड़ रही रिकॉर्ड, 12 साल में तीसरी बार पारा पहुंचा 29 डिग्री पार

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। शहर में फरवरी माह में गर्मी रिकॉर्ड तोड़ रही है। मंगलवार को शहर का अधिकतम तापमान 29.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो पिछले 12 सालों में तीसरी बार सबसे ज्यादा है। मौसम में आया यह बड़ा बदलाव ग्लोबल वार्मिंग समेत विभिन्न कारणों की वजह से आया है। मौसम विभाग के वैज्ञानिकों का कहना है कि यह बहुत अजीब है कि फरवरी में धूप लोगों के पसीने छुड़वा रही है। सर्दी के बाद बिना बसंत आए ही सीधे गर्मी महसूस होने लगी है। सोमवार के बाद मंगलवार को भी शहर का तापमान 29.5 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 5.1 डिग्री ज्यादा रहा। न्यूनतम तापमान 16.6 डिग्री पहुंच गया, जो औसत से 7.1 डिग्री ज्यादा है। इसकी वजह से रात में भी गर्मी के आने का एहसास होने लगा है। मौसम विभाग के अनुसार फरवरी में आमतौर पर 25 से 28 डिग्री सेल्सियस तक अधिकतम तापमान रहता है। जलवायु परिवर्तन की वजह से इस बार तापमान में तेजी से बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। तापमान औसत से पांच से छह डिग्री तक ज्यादा दर्ज किया जा रहा है। वर्ष 2018 में 24 फरवरी को तापमान 29.5 हुआ था। 2021 में 26 फरवरी को 31.5 डिग्री तक तापमान पहुंच गया था, इसके बाद अब जाकर तापमान फिर 29.5 डिग्री तक पहुंच गया है।
विज्ञापन


मनमोहन सिंह बोले- पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय नहीं, इसलिए बढ़ रही गर्मी
चंडीगढ़ मौसम केंद्र के निदेशक मनमोहन सिंह ने बताया कि गर्मी के अचानक बढ़ने के कई कारण हैं। इसमें से मुख्य पश्चिमी विक्षोभ का सक्रिय होना नहीं है। बारिश नहीं होने से भी गर्मी बढ़ती जा रही है। उन्होंने कहा कि मौसम में आया बदलाव आम लोगों के साथ किसानों को भी काफी प्रभावित करेगा। इसलिए मौसम केंद्र ने किसानों के लिए कई तरह के दिशा निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने कहा कि 24 फरवरी के बाद हल्के बादल छा सकते है और तापमान में दो से तीन डिग्री की गिरावट देखी जा सकती है।

सीजन में 52.3 फीसदी कम हुई बारिश
मौसम विभाग के अनुसार इस बार सीजन में औसत से 52.3 फीसदी कम वर्षा हुई है। शहर में एक जनवरी से अब तक 27.4 एमएम पानी गिरा है। औसतन सीजन में 40 एमएम के करीब वर्षा होती है। मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान है। दोपहर के समय तेज धूप निकलेगी। इस दौरान अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले 12 वर्षों में फरवरी माह में रहा अधिकतम तापमान
वर्ष दिन अधिकतम तापमान (सेल्सियस)
2011 06-02-2011 27.0
2012 22-02-2012 27.3
2013 15-02-2013 25.4
2014 27-02-2014 24.8
2015 24-02-2015 27.7
2016 27-02-2016 28.9
2017 21-02-2017 28.7
2018 24-02-2018 29.5
2019 22-02-2019 25.5
2020 14-02-2020 25.8
2021 26-02-2021 31.6
2022 22-02-2022 26.0
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें