कई हाई प्रोफाइल सदस्यों ने डाले वोट
चंडीगढ़ गोल्फ क्लब के चुनाव में वोट डालने के लिए कई जानी-मानी हस्तियां पहुंचीं। इनमें पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह के भाई राजा मालविंदर सिंह, पंजाब के पूर्व खेल मंत्री राणा गुरमीत सिंह सोढी, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रणदीप सुरजेवाला, शहर के पूर्व डीसी मनदीप सिंह बराड़, अर्जुन अवार्डी गोल्फर हरमीत काहलों, प्रोफेशनल गोल्फर करणदीप कोचर और उनके पारिवारिक सदस्य शामिल रहे।
वहीं कई आईएएस ऑफिसर, सेना के रिटायर्ड कर्नल, जनरल, लेफ्टिनेंट के अलावा ब्यूरोक्रेट, नेता, कारपोरेट जगत से जुड़े लोगों ने वोट डाले। देश के कई शहरों से भी क्लब के सदस्य वोट डालने पहुंचे। जीव मिल्खा सिंह गोल्फ टूर्नामेंट में हिस्सा लेने गए हैं, इस वजह से वह वोट डालने नहीं पहुंचे। इस बार इतना क्रेज था कि कुछ सदस्य व्हीलचेयर पर अपने परिजनों की सहायता से वोट डालने पहुंचे। तीन साल बाद चुनाव में एक-दूसरे से मिलते हुए सदस्यों के चेहरे खुशी से खिले हुए थे।
कोरोना काल में दो बार निर्विरोध चुने गए प्रधान
वर्ष 2018 में हुए गोल्फ क्लब चुनाव में कुल 810 वोट पड़े थे। वर्ष 2019 में कोरोना की लहर आ गई, जिस वजह से पूर्व प्रधान संदीप सिंह संधू ही निर्विरोध चुने गए थे। वर्ष 2020 में भी कोरोना के चलते रविबीर सिंह ग्रेवाल निर्विरोध प्रधान चुने गए, जो बतौर प्रधान अभी अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
प्रधान पद के उम्मीदवार और उनकी टीम के सदस्य
मेजर आरएस विर्क ( लाली विर्क )
कर्नल एचएस बैद्यवान, कैप्टन गुरदेव सिंह, डॉ. रोशन, एनएस आहलुवालिया, हर्ष कुमार, जेएस तूर, कर्नल बीएस रंगी, कुलंवत सिंह, मेजर ज्योति सिंह, जगसीर सिंह, जसपाल सिंह
एसपीएस घई (निप्पी घई)
कर्नल एडी सिंह, अनिल, हर्ष कुमार, लेफ्टिनेंट कर्नल करन सिंह, सोहना सिंह, कर्नल एसएस गिल, संजीत सिंह, मनराज दीप सिंह, हर्षपाल सिंह
कर्नल एच एस चहल (बॉबी चहल)
डॉ. जीएस कोचर, कर्नल पीएस रंधावा, करनवीर सिंह, अमरबीर सिंह, कैप्टन जीएस धुमन, सचिन बंसल, अरुण कुमार, अमरिंदर सिंह, गुरसिमरन सिंह, संतबीर सिंह, राजीव कालिया