बहुचर्चित जज नोट कांड के बाद राजस्थान तबादले के 6 साल बाद अब जस्टिस निर्मलजीत कौर को वापस पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट में ट्रांसफर के लिए सुप्रीम कोर्ट कोलेजियम ने सिफारिश की है। जस्टिस निर्मलजीत कौर के चपरासी ने उन्हें रिश्वत के पैसे की जानकारी दी थी जिसकी शिकायत उन्होंने चीफ जस्टिस से कर दी थी। उनकी शिकायत को आधार बनाकर ही जांच सीबीआई को सौंपी गई थी। जुलाई 2012 में उनका तबादला राजस्थान हाईकोर्ट कर दिया गया था।