फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टिकट वितरण के खिलाफ सड़कों पर उतरे भाजपाई

Fri, 12 Sep 2014 11:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, महेंद्रगढ़/नारनौल/रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा की पहली लिस्ट जारी होने के बाद टिकट वितरण का विरोध बढ़ता ही जा रहा है। बुधवार को प्रदेश अध्यक्ष रामबिलास शर्मा के आवास पर प्रदर्शन के बाद बृहस्पतिवार को नारनौल के महावीर चौक पर उनका पुतला फूंका गया।
विज्ञापन


कार्यकर्ता यहां भाजपा के वरिष्ठ नेता पंडित कैलाशचंद्र शर्मा को टिकट न मिलने का विरोध कर रहे थे। इस दौरान नारनौल, हुडिना और भूषण मंडल के पदाधिकारियों ने सामूहिक रूप से अपने पदों से इस्तीफा दे दिया।
Trending Videos

पैसे देकर टिकट खरीदने के आरोप

रोहतक में भाजपा प्रदेश मुख्यालय पर भाजपा नेता बलराज कुंडू के समर्थकों के साथ प्रदर्शन किया। बलराज कुंडू महम से भाजपा की टिकट की दावेदारी कर रहे थे। उन्होंने आरोप लगाया कि शमशेर खरकड़ा ने पैसे के बल पर टिकट खरीदा है।

उन्होंने कहा कि यदि महम से पार्टी प्रत्याशी नहीं बदला गया तो हम चुनाव का बहिष्कार करेंगे वहीं महम से ही एक भाजपा नेता रमेश बल्हारा टिकट न मिलने से नाराज होकर दो दिन से पार्टी मुख्यालय पर धरने पर बैठे हुए हैं।

उधर, नलवा विधानसभा क्षेत्र में मास्टर हरि सिंह को टिकट दिए जाने का विरोध हो रहा है। असंतुष्ट कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को जुलूस निकालकर प्रदेश अध्यक्ष रामबिलास शर्मा का पुतला फूंकने का ऐलान किया है।
विज्ञापन

असंध में भी पुतला फूंक नाराजगी जताई

असंध में भाजपा उम्मीदवारों की पहली सूची के विरोध में युवा मंच के पदाधिकारियों ने भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति का पुतला फूंक रोष व्यक्त किया और बाहरी प्रत्याशियों के विरोध में जमकर नारेबाजी की।

असंध में विधानसभा क्षेत्र से बख्शीश सिंह विर्क को टिकट मिलने के बाद जब नई अनाज मंडी में पहली मीटिंग का आयोजन किया गया तो अधिकांश स्थानीय नेता बैठक से नदारद रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें