फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा भाजपा में भूचाल, होने लगे इस्तीफे

Tue, 23 Sep 2014 09:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़/अंबाला/सिवानी मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा में विधानसभा चुनाव के लिए घोषित भाजपा प्रत्याशियों की सूची ने पार्टी के भीतर ही भूचाल ला दिया है। पार्टी प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी होने के बाद रविवार को प्रदेश के कई इलाकों में भाजपा और प्रत्याशियों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किए गए। सोमवार को यह गुस्सा इस्तीफों के रूप में सामने आने लगा।
विज्ञापन


अंबाला शहर विधानसभा सीट से टिकट न मिलने से नाराज भाजपा प्रदेश सचिव जसबीर मलौर ने 50 पदाधिकारियों और 88 ब्लॉक लेवल असिस्टेंट-टू के साथ अपने पदों से इस्तीफा दे दिए। इसके साथ ही उन्होंने पार्टी हाईकमान पर कमजोर उम्मीदवार को टिकट देने का आरोप लगाते हुए 25 सितंबर तक का अल्टीमेटम भी दे डाला।

उन्होंने कहा कि यदि कोई उचित निर्णय नहीं लिया गया तो वह 26 तारीख को एक बड़ी रैली करेंगे और उसी दिन अपनी अगली रणनीति का ऐलान करेंगे। मलौर ने असीम गोयल का विरोध करते हुए पार्टी प्रदेशाध्यक्ष रामबिलास शर्मा और अंबाला के सांसद रतन लाल कटारिया पर सीधे-सीधे टिकट बेचने के आरोप लगाया।
विज्ञापन


मलौर ने कहा कि पूर्व विधायक और जनचेतना पार्टी के अध्यक्ष को सीधे तौर पर फायदा पहुंचाने के लिए ही कमजोर उम्मीदवार को मैदान में उतारा गया है। इससे उनके समर्थकों में गहरा रोष है।

अंबाला में कई वर्करों ने बदली पार्टियां

इस बीच अंबाला शहर में सोमवार को कई पार्टियों के नेताओं ने हरियाणा जनचेतना पार्टी में शामिल होने की घोषणा की। पार्टी मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में विनोद शर्मा की पत्नी शक्तिरानी ने सभी नेताओं को पार्टी ज्वाईंन करवाई और विश्वास दिलाया कि पार्टी में सभी नेताओं को बराबर का मान सम्मान दिया जाएगा।

इस दौरान सोमवार दोपहर को नरमैल सिंह खैरा की अध्यक्षता में सैंकड़ों नेताओं ने कांग्रेस छोड़कर हरियाणा जनचेतना पार्टी में ज्वाइन किया। इसी तरह बसपा स भी कई नेताओं ने हरियाणा जनचेतना पार्टी में ज्वाइंन किया।

पार्टी हैड आफिस पर नूनगर सुधार सभा हरियाणा बाबा हीरानगर, नजदीक जगगी कालोनी से भी कई लोगों ने हरियाणा जनचेतना पार्टी में ज्वाइन होने की घोषणा की।
विज्ञापन

बहादुर सिंह भाजपा छोड़ हजकां में शामिल

टिकट न मिलने से नाराज पूर्व मंत्री बहादुर सिंह सोमवार को भाजपा से नाता तोड़कर हजकां में शामिल हो गए। हजकां नेता रेणुका बिश्नोई की मौजूदगी में बहादुर सिंह ने हजकां का दामन थामा। लोहारू की पूर्णमल धर्मशाला में पूर्व शिक्षा मंत्री बहादुर सिंह ने कार्यकर्ता सम्मेलन बुलाकर भाजपा पर धोखेबाजी का आरोप लगाया और पार्टी को अलविदा कह दिया।

उनके साथ समर्थक भी हजकां में शामिल हुए। सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि रेणुका बिश्नोई ने हजकां में बहादुर सिंह का स्वागत करते हुए कहा कि वे उनके लिए स्व. चौ. भजनलाल के समान हैं और हजकां उनके सहयोग व मार्गदर्शन में सरकार चलाएगी।

उन्होंने आरोप लगाया कि लोकसभा चुनाव में सभी विरोधी दलों ने एकजुट होकर कुलदीप बिश्नोई को हराने के लिए काम किया। रेणुका बिश्नोई ने कहा कि लोहारू हलके में बहादुर सिंह एक ईमानदार छवि के नेता हैं और उन्होंने भाजपा को घर-घर पहुंचाने का काम किया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें